जब भी हम अपने बचपन को याद करते हैं हमारे चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है और इसी मुस्कान के साथ हम यह सोच कर दुखी भी हो जाते हैं कि बचपन कितना मस्त होता है, न किसी तरह की कोई चिंता, न समाज और दुनिया की फ़िक्र केवल अपनी मस्ती में रहना और हमेशा खिलखिलाते रहना। समय के साथ सब कुछ बदल जाता है और हर किसी का बचपन खत्म हो ही जाता है, यदि आपके घर पर भी कोई बच्चा है और आप उसके साथ एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो आपको यहाँ हम 100 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपना कर आप बच्चों के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और कई बच्चो की गर्मी की छुट्टिया भी शुरू हो चुकी है, तो ऐसे में बच्चे भी साल भर पढ़ाई करने के बाद कुछ समय फ्री महसूस करते हैं, पर आज के समय में बच्चे बाहर खेलना कम पसंद कर रहे हैं और मोबाइल, वीडियो गेम में ही उलझे रहते हैं, पर इससे उनके स्वस्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है और वह लोगों से जुड़ना बंद कर देते हैं जिससे की उनके विकास में भी समस्या आती है. यदि बच्चो को बड़ो के द्वार समझाया जाएँ और उनके साथ समय व्यक्तित किया जाएँ तो उनके बचपन को मोबाइल और कंप्यूटर की लत से बचाया जा सकता है। इन उपकरणों की वजह से ही आज बाहर खेलने वाले बच्चों की संख्या कम हो चुकी है। और इन उपकरणों के कारण बच्चे मानसिक, सामजिक विकास से दूर रह जाते हैं और उनमे सामाजिक कौशल भी विकसीत नहीं होता है।
बच्चो को बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करना आसान नहीं है, वह अपनी वीडियो गेम की आदत को आसानी से नहीं छोड़ सकते हैं और उन्हें इस काम के लिए मनाने की कोशिश में कई बार अभिभावक और बच्चो के बीच तनातनी हो जाती है और दोनों के रिश्ते भी प्रभावित हो जाते है। इस लिए बच्चो को बस कहने से काम नहीं चलने वाला है, इसके लिए अभिभावकों को भी उनके साथ समय बिताना होगा और खेल खेलने होंगे। बच्चो को सक्रिय रखने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है आपके और उनके बीच रिश्ते भी मधुर होते हैं, बच्चो को अपने साथ व्यस्त रखना भी आसान नहीं हैं क्योंकि वह बहुत सी चीजो की मांग कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करना सम्भव नहीं है और इससे वह आपकी बात न मानने की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं।
गर्मी की छुट्टी में समय का निर्धारण जरुरी
गर्मी के समय आपको अपने और बच्चे दोनों के समय को निर्धारित करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे दिन के समय धुप में ना खेले, वर्ना उनका स्वस्थ्य खराब हो सकता है। ज्यादा तापमान होने के कारण उन्हें दोपहर के समय बाहर न जाने दें तथा अतिरिक्त सावधानियां रहें जैसे बच्चे को समय समय पर पानी पिने का बोले, यदि किसी कारण से बाहर जाना भी पड़े तो गर्म हवाओं से उसकी रक्षा करें और उनका मुहं आदि कपड़े से ढककर रखें। दिन में छाव वाले क्षेत्र में रहना और गर्म हवाओ से बचना जरुरी है और खासकर छोटे बच्चों को भी इनसे बचाने की जरूरत होती है, बच्चो को धुप के दुष्परिणामों के बारे में बताए और उन्हें सनस्क्रीन का उपयोग करने के लिए कहे, ग्रीष्मकाल के समय हाइड्रेटेड रहना बेहद जरुरी हैं इसिलिय पानी पीने पर जोर दें और संतुलित आहार, फल आदि को भी महत्व दे।
![Tips for Spending Quality Time With Your Child](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2024/03/Spend-Quality-Time-with-Kid-1024x636.jpg)
100 मनोरंजक ग्रीष्मकालीन गतिविधियाँ
- परिवार से मिलें।
- किसी थीम पार्क जाएं।
- लुका छिपी खेले।
- कार धोएं।
- बिल्लियों को खाना खिलाएं।
- किसी पार्क में जाएं।
- मिट्टी से मूर्तिकला।
- लुका छिपी खेले।
- सामान्य कुश्ती करें।
- एक साथ गार्डनिंग करें।
- नयी भाषा सिखाएं।
- क्यूब को सोल्व करवाएं।
- सायकल सिखाएं।
- पतंग उड़ाएं।
- विज्ञान सम्बन्धित प्रयोग करें।
- पारिवारिक पुस्तक बनाएँ।
- कठपुतली शो करें।
- फेस पेंटिंग करें।
- शतरंज खेलना सिखाएं।
- पेपर से खिलोने बनाएं।
- रेत का महल बनाएं।
- एक डांस पार्टी करे।
- एक तंबू लगाएं।
- मिलकर ब्लॉग बनाएं।
- चित्र बनाएं।
- रॉक पेंटिंग करें।
- एक साथ खाना पकाएं।
- फोटो शूट करें।
- खरीदारी करें।
- कमरे को रंगें या सजाएँ।
- गुब्बारा वॉलीबॉल खेले।
- मिल्कशेक बनाएं।
- पहेलियाँ बूझें।
- किकबॉल खेलें।
- फुटबॉल खेलें।
- कहानियां लिखें।
- मिलकर किसी की मदद करें
- रेत के महल खड़े करें।
- मन्दिर जाएँ।
- कुकीज़ बनाएं।
- तकिया की लड़ाई करें।
- किताब पढ़ने से सम्बन्धित रेस लगाए।
- चिड़ियाघर जाएँ।
- पहाड़ों पर जाएं।
- सामान दान करें।
- क्रिकेट खेले
- Egg and Spoon Race करे।
- पुस्तकालय जाएं।
- एक झूला लगाओ।
- कार्डबोर्ड बॉक्स से एक किला बनाएं।
- पॉपकॉर्न बनाएं और मूवी देखे।
- रसा कसी करे।
- घर में पिज़्ज़ा बनाएं.।
- ऑनलाइन गेम खेलें।
- गत्ते के बक्सों से रेस कारें बनाएं
- कार्ड गेम खेलें।
- तैरना सिखाए।
- जुगनू पकड़ें।
- खेत में काम करें।
- मिलकर एक पहेली सुलझाएं
- बाइक सवारी करवाए।
- ठंडी चीजे बनाना सीखाएं।
- पैदल घुमने निकल जाएँ।
- स्वयंसेवक बनें।
- एक स्वस्थ दिनचर्या बनाएं।
- फ़्रीज़ टैग चलाएँ।
- तकिया लड़ाई करें।
- उंगली पर रंग लगा कर चित्रकारी करें।
- मूवी बनाएं।
- तीन पैरों वाली या अन्य दौड़ में प्रतिस्पर्धा करें।
- संगीत सीखें।
- आइस स्केटिंग करने जाएं।
- सफ़ाई अभियान करें।
- इंडोर बास्केटबॉल खेले।
- पिकनिक मनाएँ ।
- जींस सजाएँ।
- बच्चे के पसंदीदा रेस्तरां में जाएँ।
- मछली पकड़ने जाएं।
- स्क्रैपबुक बनाएं।
- जल्दी उठें और योग करें।
- टी शर्ट पेंट करें।
- पत्र लिखें।
- ट्विस्टर जैसे सक्रिय गेम खेलें
- एक्वेरियम में जाएँ।
- कीचड़ में खेलो
- पालतू जानवर के साथ समय व्यतीत करे।
- बक्सों से यी चीजें बनाएं।
- ख़ज़ाने वाला गेम खेले।
- किसी पूल पर जाएँ।
- कहानियां सुनाएं।
- संग्रहालय में जाएँ।
- सब्जियाँ लगाएं।
- मैदान में जाएँ और नये नये खेल सिखाएं।
- स्क्रैच से आटा गूंथ लें।
- पॉप्सिकल्स खरीदे। .
- जादू के गुर सिखाएं।
- बगीचा साफ़ करें।
- जासूसी वाले खेले खेले।
- किसी सार्वजनिक स्थान पर जाएँ।
- एक साथ पढ़ें।
![Spend Quality Time with Kid](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2024/03/Spend-Quality-Time-with-1024x636.jpg)
अन्य लेख –
भारतीय लोग सबसे ज्यादा दुखी किस महीने में रहते हैं? बच्चें ने दिया अजीब जवाब टीचर भी हो गयी भावुक