राजपत्रित अधिकारी शब्द तो अपने सुना ही होगा क्योकि यह अधिकतर सरकारी क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। राजपत्रित अधिकारी को इंग्लिश में Gazetted Officer कहते हैं और इसके नाम से ही प्रदर्शित होता है कि यह एक तरह का सरकारी पद है। आइयें जानते हैं कि राजपत्रित अधिकारी कौन होते हैं? किस तरह राजपत्रित अधिकारी बना जा सकता है? व राजपत्रित अधिकारी की सैलरी कितनी होती है आदि।
राजपत्रित अधिकारी एक तरह का सरकारी कर्मचारी होता है जो उच्च पद पर होता है तथा कई तरह के अधिकार और शक्तियाँ रखता है। राजपत्रित अधिकारी बनना आसान नहीं है इसके लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC, PSC, या SSC क्लियर करनी होती है जिसके अच्छे ग्रेंड मिलने के बाद इंटरव्यू क्लियर करने के बाद राजपत्रित अधिकारी बना जा सकता है। राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति सरकारी गजट में होती है इसीलिए इसे Gazetted Officer कहा जाता है। Gazetted Officer के पास कई तरह अधिकार होते हैं यहाँ तक की इनके पास किसी भी दस्तावेज को प्रमाणित करने की शक्ति भी होती है, इसमें हस्ताक्षर और सिल के द्वारा दस्तावेज प्रमाणित किये जाते हैं।
राजपत्रित अधिकारी राष्ट्रपति या राज्यपाल के मुख्य प्रतिनिधि होते हैं इसीलिए इनकी उपस्थिती और सहमति जरुरी मानी जाती हैं। राजपत्रित अधिकारी निम्न ऑफिसर हो सकते हैं जो A ग्रेड कैटेगरी में आते हैं तथा इसमें पास पद के अनुसार कार्य होते हैं जैसे स्कूल सम्बन्धित, पुलिस प्रशासन सम्बन्धित, दस्तावेज पुष्टिकरण आदि।
राजपत्रित अधिकारी कौन होते हैं?
- पुलिस अधिकारी
- सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल
- पेटेंट परीक्षक
- सरकारी सिविल सर्जन
- सरकारी अभियंता
- जिला चिकित्सा अधिकारी
किस तरह राजपत्रित अधिकारी बना जा सकता है?
राजपत्रित अधिकारी बनने के लिए सबसे पहले 12th पास कर ग्रेजुएशन करनी होती है, ग्रेजुएशन पूर्ण होने के बाद प्रतियोगी परीक्षा देना होती है जैसे UPSC, PSC, या SSC। UPSC की एग्जाम तीन चरणों में पूर्ण होती है जिसमे सबसे पहले Prelims इसके बाद Mains और फिर Interview होता है। इन सब के बाद राजपत्रित अधिकारी बना जाता है यह काफी कठिन परीक्षा होती है इसीलिए केवल 0.2% विद्यार्थी ही इसे पास कर पाते हैं।
राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) की सैलरी
राजपत्रित अधिकारी की सैलरी समय के साथ बढ़ती रहती है तथा यह पद के आधार पर होती है। IAS जो ADM, Deputy Secretary या Undersecretary के पद पर होता है उसकी सैलरी 85,000 रूपये तक होती है, तथा जो IAS DM, Joint Secretar या Deputy Secretary के पद पर होता है उसकी सैलरी 1,05,000 तक होती है।
एक IPS की सैलरी 64,000 होती है यदि वह Deputy Superintendent of Police के पद पर है। और इसके ऊपर यदि वह Additional Superintendent of Police (ASP) के पद पर हैं उसकी सैलरी 75,000 तक हो सकती है।
यह भी पढ़िए :