इतने विशाल ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है, और यहाँ कई तरह के जीव जन्तु निवास करते हैं। हम ब्रह्मांड के आकार के बारे में अनुमान भी नहीं लगा सकते हैं कि यह कितना विशाल है, और कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह काफी तेजी से फेल भी रहा है।
इस ब्रह्मांड में कई आकाशगंगाएं है और उन्हें मेसे एक में हमारा सौरमंडल है और इस सौरमंडल में नौ ग्रह है, जिन मेसे एक हमारा ग्रह है पृथ्वी। ब्रह्मांड में असंख्य तारे हैं, उल्कापिंड है, धूमकेतु है और कई ग्रह भी है, जिन पर हमारे वैज्ञानिक शौध करते हैं और जानकारियां एकत्रित करते हैं, ताकि भविष्य में इनसे लाभ उठाया जा सकें, और अन्तरिक्ष को अच्छे से समझा जा सकें। पर हम इन्सान अभी इतने भी आधुनिक नहीं हुए हैं कि हमारे सौरमंडल को पुरी तरह से समझ सकें और ग्रहों की यात्रा कर सके, अभी तक केवल हम चाँद पर ही कदम रखने में सफल हो सकें है, जो अन्य सभी ग्रहों की तुलना में काफी नजदीक है।
हमारे सौरमंडल में एक ग्रह ऐसा है जिसे हर ग्रह और लेटा हुआ ग्रह कहा जाता है, यह काफी दूर है इसीलिए इसे केवल किसी यंत्र के द्वारा ही देख पाना सम्भव है, इसे आप सीधे नंगी आँखों से नहीं देख है। इसमें कुछ ऐसी ख़ास बाते हैं जिस कारण इसे हरा ग्रह कहा जाता है और अपने अक्ष पर 90 डिग्री झुका होने के कारण इसे लेटा हुआ ग्रह भी कहते हैं। युरेनस की ही एक और ग्रह है नेपच्यून जिसे वरुण नाम से जाना जाता है, यह भी पृथिव इसे काफी बड़ा है और हमारे सौरमंडल का आठवां ग्रह है।
किस ग्रह को कहा जाता है हरा ग्रह?
हमारे सौरमंडल में नौ ग्रह है , इन मेसे सातवें नंबर के ग्रह युरेनस को हरा ग्रह कहा जाता है, इस ग्रह की खोज 1781 में हुई थी। इस ग्रह को हरा ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस ग्रह पर मौजूद मीथेन गैस प्रकाश को अवशोषित कर लेती है और जिस कारण प्रकाश का लाल रंग अवशोषित हो जाता है और हमें इसका नीला तथा हरा रंग दिखाई देता है। इस ग्रह को अरुण ग्रह के नाम से जाना जाता है जिसका आकार पृथ्वी से लगभग चार गुना बड़ा है, और यह एक मात्र ऐसा ग्रह है जो 90 डिग्री झुका हुआ है, जिस कारण इसे लेटा हुआ ग्रह भी कहते हैं।
यह ग्रह 30,687 दिनों में सूर्य का एक चक्कर पूर्ण करता है जो लगभग 84 सालो के बराबर होते हैं। इस ग्रह पर बर्फ के समान चादर बीझी हुई है, और यह ग्रह एक गैसीय ग्रह है मतलब इस पर बृहस्पति (ज्यूपिटर) और शनि की तरह कठोर सतह नहीं है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस ग्रह के उपग्रहों की संख्या लगभग 27 है। इन 27 चन्द्रमाओं में पांच का आकार काफी बड़ा है और शेष चन्द्रमाओं का आकार काफी छोटा है।
अन्य लेख –