KBC यानिकी कौन बनेगा करोड़ पति एक ऐसा शो है जो भारत में काफी पसंद किया जाता है। इस शो ने कई लोगों के सपने पुरे किये हैं पर इसके लिए आपके पास ज्ञान का होना जरुरी है, इस शो में सवाल के सही जवाब देने पर पैसे मिलते हैं तथा हर सवाल के साथ रकम बढती जाती है और सवाल कठिन हो जाता है।
सबसे आखिर सवाल 7 करोड़ का होता है जो व्यक्ति को एक झटके में करोड़पती बना सकता हैं, पर हर कोई इस सवाल तक नहीं पहुच पाता हैं और रास्ते में ही हार जाता है और जीती हुई रकम ले कर चले जाते हैं।
पर क्या आप जानते हैं की हालहिं में करोड़पति 15’ के ‘केबीसी जूनियर्स वीक’ में एक बच्चे ने कमाल कर दिखाया और 7 करोड़ के प्रश्न तक जा पहुंचा। दुर्भाग्य से उसे इस प्रश्न का उत्तर नहीं आता था तो उसने क्विट करना उचित समझा पर फिर भी वह य्हना सीक बड़ी रकम लेकर गया है।
मयंक नाम के लड़के ने करोड़पति 15’ के ‘केबीसी जूनियर्स वीक’ में 1 करोड़ की राशि जीती है, और अपने घर वालों का नाम भी रोशन किया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रहने वाले मयंक की उम्र मात्र 12 साल है। 1 करोड़ जितने के बाद मयंक रो पड़े जिसके बाद स्वयं अमिताभ बच्चन ने उन्हें गले लगाया और उनके काम की सराहना की।
7 करोड़ रुपये का सवाल था.
सूबेदार एनआर निक्कम और हवलदार गजेंद्र सिंह को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान किस शहर में आपूर्ति पहुंचाने के लिए रूस द्वारा रेड स्टार के आदेश से सम्मानित किया गया था?
ए) तब्रिज
बी) सिडॉन
सी) बटूमि
डी) अल्माटी
जिसका सही उत्तर था तब्रिज पर मयंक ने क्विट करना ही सही समझा क्योंकि उनके इसका उत्तर नहीं पता था, उन्होंने काफी समय तक सोच विचार किया और आखिर में जा कर क्विट का निर्णय लिया।