घर में घोड़े की तस्वीर लगाने से कई तरह के सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए अधिकांश घरों में आपको 7 घोड़े की तस्वीर देखने को मिलेगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही दिशा में घोड़े की तस्वीर लगाने से शुभ कार्य होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है।
7 घोड़ों की तस्वीर के फायदे
घोड़े में शक्ति और वफादारी के गुण होते हैं, इसीलिए इसकी तस्वीर घर में लगाने से इस तरह की भावना बढ़ती है और परिवार के सदस्यों में सकारात्मकता का संचार होता है। यदि घर में किसी तरह का वास्तुदोष है तो वह भी खत्म होता है और सफलता मिलती है। तस्वीर को लगाने मात्र से ही घर में धन सम्बंधित समस्याएँ खत्म होने लगती हैं और परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होने लगता है।
घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से व्यापार और नौकरी में तरक्की होती है, और कभी भी नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति का व्यापार लाभ नहीं प्रदान कर पा रहा है, तो उसे अपने घर में 7 घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाना चाहिए। इससे उन्हें कुछ ही समय में इसके लाभ देखने को मिल सकते हैं।
यदि काफी परिश्रम करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है या व्यापार स्थापित नहीं हो पा रहा है, तो घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से यह समस्या भी खत्म हो सकती है। पढ़ाई पूर्ण हो जाने के बाद बहुत से लोगों को नौकरी मिलने में कठिनाई पेश आती है, और कुछ-कुछ समस्याएँ जरूर उत्पन्न हो जाती हैं। इस दौरान, वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिलती है।
किस दिशा में लगाना चाहिए 7 घोड़ो कि तस्वीर
यदि आप घर में घोड़े की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो आपको पूर्व दिशा में 7 घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए, तभी आपको इससे मिलने वाले लाभ प्राप्त हो सकते हैं। ऐसा नहीं है कि केवल घर में ही घोड़े की तस्वीर लगाई जा सकती है, आप अपनी दुकान या ऑफिस में भी घोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपको धन लाभ होता है और काम कभी भी अपूर्ण नहीं रहता है। घोड़े की तस्वीर लगाना आपको आर्थिक लाभ के साथ ऊर्जावान भी बनाता है, इसके लिए पूर्व दिशा में सात घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं।
कैसी होनी चाहिए घोड़े की तस्वीर
घोड़े की तस्वीर हमेशा साफ़ होनी चाहिए तथा कभी भी ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जिसमें घोड़े बंधे हुए हों, हमेशा स्वतंत्र और दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर ही दिवार पर लगानी चाहिए। तस्वीर में सातों घोड़े सही से दिखाए जाना चाहिए और उनके मुंह बाहर की तरफ होना चाहिए।
यह भी पढ़िए :