ट्रेन में सफर तो लगभग कर किसी ने किया है और इसे देश कि लाइफ लाइन भी कहते हैं क्योंकि यह सभी शहरो को आपस में जोड़ती है। हर रोज लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और एक स्थान से दुसरे स्थान जाने का सबसे आसान तरिका मानते है। लम्बे सफर के लिए भी ट्रेन का ही उपयोग करते हैं क्योंकि इसकी टिकट भी सस्ती होती है और सुविधाएँ भी मिल जाती है। पर ज्यादा यात्री होने के कारण टिकट काफी समय पहले बुक करना होती है ताकि आवश्यकता और बजट के आधार पर टिकट मिल जाए।
इतनी मुश्किल से मिलने वाली टिकट को भी केंसल करने की जरूरत पड़ जाती है, तो ऐसे में यात्री को चार्ज देना होता है और उसे पूरा रिफंड नही मिल पाता है। IRCTC आप जितना जल्दी टिकट केंसल करते हैं उतना कम चार्ज लगता है और आखिरी समय पर टिकट केंसल करने पर किसी भी तरह का रिफंड नही होता है और सारा पैसा IRCTC के द्वारा काट लिया जा सकता है।
अगर आप ट्रेन से यात्रा करते रहते हैं तो आपको इस बारें में पुरी जानकारी होना चाहिए कि यदि किसी परिस्थिति में आप टिकट केंसल करते है तो आपको कितना चार्ज देना पड़ सकता है जिससे कि आप ज्यादा चार्ज देने से बच सकते हैं।
ट्रेन का टिकट कैंसिल होने पर कितना रुपया मिलता है?
टिकट कन्फर्म होने पर आपको जो चार्ज देना है उसकी जानकारी –
- थर्ड AC में 180 रुपए प्रति यात्री चार्ज देना होगा यदि आप 48 घंटे में अपनी कन्फर्म टिकट को केंसल करते है तो वरना चार्ज ज्यादा हो सकता है।
- स्लीपर क्लास (SL) में 48 घंटे पहले टिकट केंसल करने पर 120 रुपए प्रति यात्री चार्ज लगता है।
- जनरल क्लास (2S) में 48 घंटे पहले टिकट केंसल करने पर 60 रुपए प्रति यात्री चार्ज लगता है।
- सेकंड AC में 200 रुपए तक का चार्ज लगता है साथ ही GST भी देना पड़ता है।
- फर्स्ट AC और एग्जीक्यूटिव क्लास में 240 रुपए प्रति यात्री चार्ज काटता है और इसमें भी GST देना होता है।
- पर यदि आप ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल नही करते हैं तो इसके बाद आपको कोई रिफंड नही मिलता है।
- 4 घंटे के पहले और 12 घंटे के बीच में टिकट कैंसिल कराने पर टिकट का 50% काटा जाता है और आधा पैसा चार्ज किया जाता है।
- RAC टिकट और वेटलिस्ट को ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले जरूर कैंसिल करा लें. वरना रिफंड नहीं मिलेगा।
अन्य लेख –