अब के समय में यदि सबसे ज्यादा किसी चीज को पहनने का चलन है तो वह जीन्स ही है। पुराने समय में हमारे दादा, पर दादा कुछ और पहनते थे और समय के साथ इनमे काफी बदलाव हुआ है। अब लगभग हर युवा तो जींस ही पहनता है, जीन्स में लुक भी अच्छा आता है और यह काफी चलन में है इसलिए जीन्स का उपयोग इतना बड़ चुका है। जीन्स को पहनने से व्यक्ति कि पर्सनालिटी भी काफी अच्छी हो जाती है और वह सुंदर दिखाई देता है। आज के समय में सुंदर दिखना और जमाने के साथ चलना काफी जरुरी है।
जींस कई रंगो में मिल जाती है पर अधिकांश यह नीले और काले रंग में ही पसंद कि जाती है इसलिए बाजारों में यह ज्यादा मिलती है। जीन्स को आप शर्ट कि तरह कपड़ा खरीद कर सिलवा नहीं सकते हैं इसे आपको ऑनलाइन या दूकान से खरीदना होता है।
दूसरे कपड़ों के मुकाबले ज्यादा क्यों चलता है जींस का कपड़ा
जीन्स जिस कपडे से बनती है उसे डेनिम कहा जाता है और यह कपड़ा कॉटन का होता है, जिस कारण यह मोटा और कठोर होता है। जीन्स कई तरह कि होती है कुछ स्ट्रेचेबल होती है जो डेनिम कि तरह कठोर नहीं होती है पंरतु मुलायम होती है। इससे पहनने में कम्फर्ट रहता है क्योंकि यह आसानी से स्ट्रेच हो जाती है और उठने बैठने में आरामदायक होती है। इस तरह कि जीन्स कि डिमांड भी काफी है और डेनिम की जीन्स भी बाज़ार में काफी ज्यादा बिकती है। मशीनों से जीन्स कि सिलाई होती है और इनका कपड़ा शर्ट और टी शर्ट से मजबूत होता है जिस कारण यह ज्यादा चलती है।
हमें शर्ट को एक बार पहनने के बाद धोने की आवश्यकता समझते हैं पर जीन्स को एक से अधिक बार पहनने के बाद धोया जाता है और धोने से कपड़ो कि उम्र कम होती है। बहुत सी जीन्स तो ऐसी होती है कि उन्हें तीन से अभी अधिक बार बिना धुलाई के पहना जा सकता है। यह भी एक मुख्य कारण है कि जीन्स ज्यादा चलती है और अन्य कपड़े कम चलते हैं।
जींस को लड़को तथा लड़कियों दोनों के द्वारा पहना जाता है और यह दोनों के लिए ही बनाई जाती है। इनका आकार थोडा अलग हो सकता है पर यह बनती एक कपड़े से ही इस लिए दिखाई एक जैसी देती है। सामान्य रूप से यह काफी अलग होती है और लड़को और लड़कियों दोनों कि जींस में काफी अंतर होता है।
अन्य लेख –