क्या ऐसा देश भी हो सकता हैं जो दो खम्बों पर बसा हो और दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता हो। ऐसा देश वास्तव में हैं और यहाँ केवल 50 लोग ही रहते हैं। वैसे इसे इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त नहीं है पर यह वास्तव में एक देश है।
दुनिया का सबसे छोटा देश
कई लोगों के लगता हैं कि वैटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है, पर वास्तव में यह सबसे छोटा नहीं है, एक ऐसा देश भी हैं जो मात्र दो खम्बो पर टिका हुआ है और यह उत्तरी सागर में स्थित है, इस देश का नाम सीलैंड हैं पर इसे मान्यता नहीं मिली हैं, मान्यता का अनुसार वैटिकन सिटी ही दुनिया का सबसे छोटा शहर है। यह छोटा सा देश इग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीबन 10 किमी की दूरी पर मौजूद है।
यह देश वर्ल्ड वॉर 2 के समय निर्मित हुआ था, पर बाद में इसे खाली कर दिया गया। यहाँ अभी इतने साधन नहीं है पर इसे डोनेशन से काफी मदद मिल गयी। इस देश का नक्शा गूगल मैप पर भी नहीं है, अत्यधिक छोटा होने के कारण यहाँ बहुत सी चीजें लागू नहीं है। यह देश इतना छोटा हैं पर इसने खुद की करंसी, राष्ट्रगान और झंडा बना रखा है साथ ही इस देश की वेबसाइट भी है। https://sealandgov.org/ इस वेबसाइट पर इस देश के बारें में जान सकते हैं।
मान्यता प्राप्त सबसे छोट देश
वैसे तो वैटिकन सिटी को इंटरनेशनल मान्यता प्राप्त है कि यह दुनिया का सबसे छोट देश है। इस देश का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर और यहाँ मात्र 800 लोग रहते हैं। यह देश 1929 से पहले इटली के अंडर था पर इसके बाद आज़ाद देश बन गया है। वैटिकन सिटी की मुद्रा यूरो है और यहाँ कि भाषा इटैलियन है। इसे ही दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है।
अन्य लेख –