मच्छर होता तो काफी छोटा है, पर यह बड़ी बड़ी बीमारियों का कारण बनता है। इसीलिए इनसे बच कर रहने में ही भलाई है। मच्छर के काटने से खुजली और जलन होती है, साथ ही मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती हैं। रात को सोते समय या फिर दिन में भी कान के पास आवाज़ करते हुए यह मच्छर हर मौसम में परेशान करते हैं, पर गर्मी की शुरुआत में यह काफी बढ़ जाते हैं। बड़ो की तुलना में मच्छर बच्चों को ज्यादा परेशान करते हैं और उन्हें आसानी से बीमार कर सकते हैं, इसीलिए घर के सदस्य इन समस्याओं से बचने के लिए कई उपाय करते हैं और बाजार से अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट लाते हैं ताकि मच्छरों को घर में आने से रोका जा सके। खासकर हम पावर गार्ड कॉइल, अगरबत्ती, और स्प्रे का उपयोग करते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए घरेलू उपायों को भी आजमाया जा सकता है, और यह घरेलू उपाय आसानी से मच्छरों को भगाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन घरेलू तरीकों से आप मच्छरों को भगा सकते हैं।
लहसुन
मच्छरों को भगाने में लहसुन काफी मददगार होती है। इसकी गंध, मच्छरों को परेशान करती है। आप लहसुन या प्याज को पीस कर, उसके रस को उबालकर स्प्रे में भरकर रख सकते हैं। फिर, समय-समय पर उसे कोने-कोने में छिड़कते रहें, इससे मच्छर घर में नहीं आएँगे।
कपूर
धुआं करने से मच्छर भाग जाते हैं, पर धुआं हमारी आँखों को परेशान कर सकता है। इसलिए, आप कपूर का उपयोग कर सकते हैं। कपूर और गुग्गल को जलाने से उत्पन्न होने वाली गंध, मच्छरों को बिलकुल भी पसंद नहीं आती। शाम को आने वाले मच्छरों से बचने के लिए यह तरीका कारगर हो सकता है।
पुदीना
पुदीना मच्छरों को भगाने में सबसे प्रभावी माना जाता है। यदि आपके घर में ज्यादा मच्छर होते हैं, तो आप पुदीना का पौधा लगा सकते हैं। इससे निकलने वाली गंध मच्छरों को घर में आने से रोकती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि त्वचा पर भी पुदीना लगाने से मच्छर पास नहीं आते।
नींबू और लौंग
मच्छरों को आसानी से भगाने के लिए नींबू और लौंग का उपयोग किया जा सकता है। आपको बस एक नींबू को बीच से आधा काटना है और उसके बीच में 4 लौंग रख देना है। इसके बाद इस नींबू को घर के किसी उचित कोने में रख देना है, जैसे-जैसे इसकी गंध फैलने लगेगी, मच्छर भाग जाएँगे और रूम में नहीं आएँगे। यह मच्छरों को भगाने का एक सरल और प्रभावी तरीका है।
तुलसी
तुलसी का पौधा एक आयुर्वेदिक पौधा है, जो मच्छरों को भगाने में भी सहायक है। अपने घर के सामने तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर घर में प्रवेश नहीं करते। इसके अलावा, तुलसी के पौधे की पत्तियों को पानी में उबालकर स्प्रे बनाया जा सकता है, और इस स्प्रे का उपयोग मच्छरों को भगाने में किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण लेख –