हम हमेशा सुनते रहते हैं कि दुनिया में 7 अजूबे हैं जो काफी आकर्षक हैं और पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसी तरह दुनिया में 7 प्राकृतिक जगहे भी हैं जी मन को भी लुभाती है और हर किसी को एक न एक बार यहाँ जरुर जाना चाहिए। यह इतने सुंदर हैं कि इन्हें बार बार देखने का मन करता है इसमें नदी, झील, गुफाएँ शामिल है। इन जगहों पर जाकर दिल को सुकून मिलता हैं और दुनिया की भाग दौड़ भरी जिन्दगी से आराम मिलता हैं जिससे की मन काफी खुश हो जाता हैं। इसीलिए लोग जहा जाते हैं और कुछ समय बिताना पसंद करते हैं।
पैटागोनिया में स्थित संगमरमर की गुफाएं
पैटागोनिया की यह संगमरमर की गुफाएं आपको इतनी पसंद आ सकती है इनके बारे में आप कभी नहीं भूलेंगे और एक बार यहाँ जाने वाला व्यक्ति इसकी सुन्दरता पर इतना मोहित हो जाता हैं कि इसे कभी नहीं भूलता। यहाँ पर आपको हल्के रंग की दीवारे देखने के लिए मिलेगी। इस स्थान पर जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करना होता हैं ऐसे आप यहाँ नहीं पहुच सकते हैं।
मध्य अजरबैजान में स्थित गोबस्टन नेशनल पार्क
इस जगह पर मिटटी के ज्वालामुखी स्थित है यह गहरे कीचड़ से भरे हुए हैं, इन ज्वालामुखी में मीथेन है जिस कारण आग भी उठती रहती है जो कभी कभी देखने को मिल जाती है। यह उन लोगों के लिए मस्त जगह है जिन्हें एडवेंचर करना पसंद है।
लिक्विड रेनबो नदी
यह नदी पांच अलग अलग रंग में बहती हैं इसीलिए इसे लिक्विड रेनबो नदी कहते हैं। इसमें मुख्य रूप से पीला, लाल, हरा, काला, नीला रंग है। इतने सारे रंग होने के कारण इसे नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी कोलंबिया के सेरानिया डे ला मैकारेना राष्ट्रीय उद्यान, मेटा प्रांत में है।
पेइतो झील, कनाडा
यह झील बैंफ नेशनल पार्क में ग्लेशियर से बनी हुई एक झील है, इसका रंग नीला है। यह नीला रंग इस लिए दिखता है क्योंकि ग्लेशियर झील में चट्टाने पीस कर एकत्रित हो जाती है और तले में जम जाती है जिस कारण पत्थर का यह आटा प्रकाश को परिवर्तित करता हैं जिससे इसका रंग नीला हो जाता है।
लेक हिलियर (Lake Hillier, Australia)
यह झील ऑस्ट्रेलिया में हैं और हिन्द महासागर के समीप ही है इसका पानी भी खारा है। इसका रंग गुलाबी है और यह काफी सुंदर लगता है। लेक हिलियर की लंबाई लगभग 600 मीटर (2,000 फीट) और चौड़ाई लगभग 250 मीटर (820 फीट) है।
पामुकले (Pamukkale) तुर्की के डेनिजली प्रांत का एक गांव
पामुकले तुर्की के डेनिजली प्रांत में स्थित इस जगह पर चुना पत्थरों की कई दीवारे हैं जो रूई के समान लगती हैं जिस कारण इसे कॉटन कैसल भी कहा जाता है। इसके साथ ही यहाँ सफेद झरने पाए जाते हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दूर दूर से यहाँ आते हैं और यह स्थान भी काफी प्रसिद्द है।
अन्य लेख