यात्रा करना हर किसी को पसंद है और अब लोग यात्रा पर भी काफी खर्च कर रहें हैं, जिन लोगों का बजट ज्यादा होता है वह समय बचाने के लिए हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करते हैं, हवाई जहाज से व्यक्ति आसानी से कम समय में एक स्थान से दुसरे स्थान पर जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज काफी ज्यादा प्रदुषण फैलाता है।
हवाई जहाज फैलता है काफी प्रदुषण
हवाई जहाज से यात्रा करने का चलन बड़ चुका है और लोगों को हवाई जहाज में मिलने वाली सुविधाएँ भी काफी पसंद आ रही है जिस कारण दिन प्रतिदिन हवाई जहाज से यात्रा करने वालो की संख्या बड़ रही हैं। हवाई जहाज की टिकट ट्रेन की तुलना में महंगी होती है पर आसानी से मिल जाती है। पर एक हवाई जहाज काफी ज्यादा प्रदुषण फैला सकता है।
आधुनिक युग में आधुनिक यत्रों के कारण पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ता है, खासकर प्रदुषण बड़ सकता है जो पृथ्वी और सजीवों पर बुरा असर डालता है। हवाई जहाज काफी ज्यादा प्रदुषण फैलाते हैं यह 8,000 किमी की दूरी पर प्रति व्यक्ति पांच टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित कर देते हैं। पर एक कार या आधुनिक ट्रेन इतना अधिक प्रदुषण नहीं करती है। हवाई जहाज आसमान में प्रदुषण करता है जिसका असर धीरे धीरे दिखने लगा है और प्रदुषण के कारण पृथ्वी का तापमान कम ज्यादा हो रहा है जिससे की काफी सारी दिक्कते जन्म ले रही है।
वर्तमान में जनसंख्या का काफी कम हिस्सा ही एयरप्लेन का उपयोग करता है पर इसके द्वारा फैलने वाले प्रदुषण का प्रभाव हर किसी पर होता है। हवाई जहाज केवल कार्बन डाइऑक्साइड ही नहीं छोड़ते है यह नाइट्रोजन ऑक्साइड भी छोड़ते हैं। साथ ही ध्वनी प्रदुषण भी करते हैं। आकड़ों के अनुसार वैश्विक आबादी का 20% ही हवाई जहाज की यात्रा करते हैं पर इन यत्रों से होने वाला प्रदुषण काफी आधिक है।
यह भी पढ़िए :