हवाई जहाज ने यात्रा में लगने वाले समय को काफी कम कर दिया है और हवाई यात्रा को आसान तथा आरामदायक भी बनाया है। पहले के समय में जिस यात्रा में हफ्तों का समय लग जाता था आज उस यात्रा में मात्र घंटो का समय लगता है। अन्य यात्राओं की तुलना में हवाई यात्रा महंगी होती है पर इसमें आपको सुविधाएँ भी ज्यादा मिलती है और खासकर समय कि बचत होती है। हवाई जहाज को कुछ इस तरह बनाया जाता है कि वह आसमान में उड़ सकें और उसमे किसी तरह कि खराबी होने कि सम्भावना ना के बराबर रहें। यदि हवाई जहाज में किस तरह कि खराबी हो जाती है और वह उस समय यदि आसमान में है तो सेकड़ों लोगो कि जान जा सकती है और उनको मदद पहुचाना भी कठिन होता है। पर आपने देखा होगा कि हवाई जहाज हमेशा सफेद रंग के ही होते हैं। क्या आप जानते है की हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है?
हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों होता है?
हवाई जहाज के रंग को कोई और रंग नही दिया जाता है इसके कई कारण है, जिसमे सबसे मुख्य कारण है कि सफेद रंग प्रकाश को सबसे ज्यादा परावर्तित करता है जिस कारण धुप में हवाई जहाज कम गर्म होता है और गर्मी के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। जैसा कि हम अनुभव करते है कि जब हम गर्मी में काले रंग के कपड़े पहनते है तो हमे ज्यादा गर्मी होती है और जब हम सफेद रंग के कपड़े पहनते है तो हमे कम गर्मी का अनुभव होता है। सफेद सतह ऊष्मा ऊर्जा को अधिक परावर्तित करती है और ऊष्मा ऊर्जा को कम अवशोषित करती है जिस कारण हवाई जहाज का रंग सफेद रखा जाता है।
सफेद रंग अन्य किसी भी रंग कि तुलना में हल्का होता है जिस कारण हवाई जहाज पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार को कम किया जा सकता है, यदि कम भार होगा तो कम ईंधन कि जरूरत होगी और जितना अधिक भार होता है उतने अधिक ईंधन कि जरूरत होती है।
हल्का होने के साथ-साथ सफेद रंग अन्य रंगों से सस्ता भी होता है तथा इतने बड़े हवाई जहाज को रंग करने के लिए कम खर्च आयें इसीलिए सफेद रंग का प्रयोग किया जाता है। सफेद रंग हवाई जहाज को एक अलग रूप देता है यदि उस पर कोई अन्य रंग किया जाएँ तो हवाई जहाज इतना अच्छा नही लगेगा जितना शायद सफेद रंग में दिखता है।
सफेद रंग कि विजिबिलिटी भी काफी ज्यादा होती है जिस कारण इस रंग को आसानी से देखा जा सकता है। रात के समय या अन्य किसी भी जगह हवाई जहाज आसानी से दिखाई दें सकें इसके लिए हवाई जहाज पर सफेद रंग किया जाता है।
अन्य जानकारी –