समय के साथ हर जीव के जीन जरुर बदलते हैं पर क्या हो यदि अभी भी धरती पर ऐसा जीव मौजूद को जिसके जीन 2.5 करोड़ साल से नहीं बदले और आज भी वह जीव इस वातावरण में जीवित हो। ऐसा जीव है तितली और कुछ पतंगे जिनके जीनोम 2.5 करोड़ साल से नहीं बदले हैं और नहीं आज के समय उन्हें किसी तरह की कोई समस्या का सामना करना पड़ता है।
पृथ्वी के निर्माण से अभी तक इस पर कई तरह के परिवर्तन हो चुके है और जीव जन्तुओं के आकार, रंग आदि में भी कई तरह परिवर्तन हुए हैं जिसने उन्हें इस बदलते वातावरण में रहने लायक बनाया है। यह बदलाव काफी धीरे होते हैं जिस कारण कई सेकड़ो वर्षो में दिखाई पड़ते हैं। पर क्या हो यदि ऐसा जीव भी हो जिसके जीन में करोड़ो सालों में कोई बदलाव् नहीं हुआ हो!
2.5 करोड़ साल से नहीं बदले हैं इस जीव के जीन
नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार कई जीव जैवविविधता से गुजर चुके हैं और उनके कई तरह के बदलाव हो चुके हैं पर तितलियों और पतंगों में किसी तरह का कोई जेनेटिक मेकअप में चेंज नहीं आया है। शोध से यह पता चला हैं कि इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी तितलियों और पतंगों में वह बदलाव नहीं हुए जो हर जीव में हो रहे थे।
शोधकर्ताओं ने तितलियों और पतंगों के लगभग 200 से ज्यादा जीनोम पर स्टडी की और उनके पुराने क्रोमोजोम की पहचान की और पता लगाने कि कोशिश कि पिडोप्टेरा के विकास के लिए जिम्मेदार मूल जेनेटिक कोन से है?
जीन पर स्टडी करने के बाद पता चला कि कई जीव ऐसे हैं जो एक तरह के समान DNA रखते हैं, और उन्होंने सभी तितिलियों के जीनों का अध्ययन कर उनके साझा पूर्वज के बारे में पता करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि सभी का जीनोम समान ही था।
तितलियों की इनती अधिक प्रजातियाँ है पर इन सब का अनुवांशिक आधार समान ही है, स्टडी से क्लियर हो गया हैं की इनके जीनोम इतने वर्षो में भी बदले हैं और आज भी यह जीवित हैं तथा जीव जगत का हिस्सा है।
अन्य लेख