दुनिया में कई तरह के होटल हे पर कुछ होटल अपने अनोखे कामों के लिए जाने जाते हैं, ऐसे ही एक होटल के बारें में आज हम आपको बताने वाले हैं। इस होटल में आपको दुसरे होटल की तरह सम्मान नहीं मिलता है बल्कि होटल का स्टाफ बात बात पर आपकी बेज्जती कर सकता है। यह सही तरीके से आर्डर भी नहीं लेते हैं आर्डर लेते समय कई बार भद्र भाषा का प्रयोग भी करते है।
इस होटल में जमकर बेइज्जती करते हैं कर्मचारी
जब भी हम किसी होटल में जाते हैं तो क्या उम्मीद रखते हैं कि हमें वहा सम्मान मिलेगा और साथ ही वेटर सभ्यता से हमारा आर्डर लेगा और परोसेगा। पर लन्दन में एक होटल हैं जहां इसका उल्टा होता है, यहाँ आपको कोई भी वेटर सम्मान नहीं देगा बल्कि आपका अपमान करेगा और साथ ही खाना परोसने के समय सही तरीके से खाना भी नहीं परोसा जाएगा। आपको यह सब सुन कर अजीब लग रहा होगा कि आखिर ऐसे होटल में जाना कोण पसंद करेगा? पर यहाँ ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और रोजाना कई लोग यहाँ खाना खाने आते हैं।
इस जगह का नाम है Karen’s Diner. और इनके यह Rude वेटर ही यहाँ की पहचान है। यहाँ आपको स्वादिष्ट खाना तो मिल जाएगा पर सम्मान नहीं मिलेगा। लोग यहाँ इस लिए भी आते हैं क्योंकि यहाँ उन्हें थोडा अलग अनुभव मिलता है और साथ ही हसी मजाक का माहोल बन जाता है।
क्या करते हैं यहाँ के वेटर?
यहाँ के वेटर आर्डर लेते समय ही आपसे अभ्रद भाषा में बात करते हैं और साथ ही आपके आर्डर को फेक कर परोसते हैं साथ ही कई वेटर तो मिडिल फिंगर भी दिखाते हुए नज़र आते हैं। बिलिंग समय भी आपसे सही से बात नहीं कि जाती है और कई बार तो आप जो आर्डर करते हैं उसको लेकर आपकी हंसी उडाई जाती है और दुसरे लोगों के सामने आपको शर्मिंदा भी किया जा सकता है। पर यह कोई किसी की बात का बुरा नहीं मानता है क्योंकि हर किसी को पता हैं कि ऐसा करना ही इस होटल की खासियत है और लोग इस सब के साथ अपने खाने का मजा लेते हैं। बहुत सी बार ग्राहक स्टाफ से पानी मांगते हैं तो उन्हें खुद सिंक से पानी लेने को कह दिया जाता है।
Would you eat here? pic.twitter.com/gZa1lEg5T4
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) January 30, 2024
अन्य लेख –