बच्चे कभी कभी ऐसी हरकत कर देते हैं कि पूरी दुनिया में उनकी इस हरकत के बारें में बाते हों लगती है। कई बार यह हरकत परेशान करने वाली भी हो सकती है और कई बार तो इसे सुन कर हंसी सी आती है। आज हम आपको चार साल के बच्चे के प्यार की कहानी के बारें में बताने वाले हैं।
बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनके लिए कई बार दोस्ती से बड़कर कुछ नहीं रह जाता है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है यह घटना चीन की है जहाँ एक बच्चे ने अपनी क्लासमेट को 20 तोला सोना गिफ्ट कर दिया।
क्या हैं पूरा मामला
चीन के सिचुआन प्रांत में एक चार के लड़के ने अपनी क्लासमेट को 100-100 ग्राम के सोने के दो बिस्किट गिफ्ट के रूप में दे दिए। लड़के से जब पूछा गया तो उसने कहा की वह लड़की को अपनी पत्नी बनाना चाहता है और उसके मम्मी पापा ने ही कहा था कि बिस्किट उसकी पत्नी के लिए रखे हुए है। लड़के ने जब यह गिफ्ट लड़की को दिया तो वह इसे घर लेकर चली गयी और अपने माता पिता को इसे बारें में बताया। लड़की के माता पिता को जब इस बारें में पता चला तो उन्होंने लडके के पेरेंट्स को इस बारें में बताया।
लड़का और लड़की बहुत ही छोटी क्लास के स्टूडेंट है और लड़का उस लडकी को गिफ्ट और चोकलेट देने की जगह 100-100 ग्राम के सोने के दो बिस्किट गिफ्ट कर देता है, यह बात सोशल मीडिया पर बिह काफी वायरल हुई है और देश विदेश तक पहुच चुकी है।
यह भी पढ़िए :