घर सबसे बड़ी जरूरत होती हैऔर इसके बिना व्यक्ति का जीवन सरल नहीं हो सकता है और नहीं घर के बिना आप सुरक्षित रह सकते हैं। बिना घर के आप मौसम से कैसे बच सकते हैं और आराम तो आपकी जिन्दगी में हो ही नहीं सकता है। पर घर बनाना बहुत ही महंगा होता है और हर किसी के लिए यह आसान नहीं है साथ ही एक गरीब व्यक्ति घर बनाने की तो सोच भी नहीं सकता है। एक साधारण सा छोटा सा घर बनाने में लाखों का खर्च आता है इसीलिए साधारण व्यक्ति हमेशा लोन पर ही घर बनाता है। पर क्या आप जानते हैं कि होम लोन लिस तरह मिल सकता है और इसके लिए क्या-क्या करना पड़ता है। यदि आपको भी होम लोन की जरूरत हैं तो आपको यह आर्टिकल जरुर पढ़ना चाहिए और होम लोन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए।
होम लोन के प्रकार
होम लोन भी कई तरह के होते हैं जिसके मुख्य 5 प्रकार होते हैं –
- घर बनाने के लिए लोन
- बने बनाए घर को खरीदने के लोन
- घर की मरम्मत के लिए लोन
- घर को बड़ा को करने के लिए लोन
- ब्रिज होम लोन
घर बनाने के लिए लोन
इस प्रकार के लोन में घर बनाने के लिए लोन दिया जाता है। जिसमे जमीन के साथ कंस्ट्रक्शन का खर्च भी शामिल हो सकता है और के बार केवल कंस्ट्रक्शन के लिए लोन अप्रूव होता है।
बने बनाए घर को खरीदने के लोन
कई बार एक अच्छा सा बना बनाया घर मिल रहा होता है अपर व्यक्ति के पास उस घर को खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नही होते हैं तो ऐसे में वह यह लोन ले सकता है और घर खरीदने के बाद किश्तों में कर्ज को चुका सकता है।
घर की मरम्मत के लिए लोन
कई बार घर पुराना हो जाने के कारण उसकी मरम्मत की जरूरत होती है पर मकान मालिक के पास इतनी धन राशि नहीं होती है कि वह घर की मरम्मत करवा सकें, तो ऐसे में वह इस तरह के लोन के लिए अप्लाई कर सकता है और घर को बड़ा या घर की मरम्मत कर सकता है।
ब्रिज होम लोन
यह लोन बहुत ही कम समय के लिए होता है, यह उनके लिए है जो मौज़ूदा घर को बेचना चाहते हैं तथा प्राप्त राशि से एक नया घर लेना चाहते हैं। बेचने और खरीदने के बीच राशि में जो अंतर होता है उसके लिए ब्रिज लोन लिया जाता है।
प्रक्रिया
सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप जिस व्यक्ति के नाम पर लोन ले रहे हैं उनका सिबिल स्कोर अच्छा हो और उनकी इनकम बैंक की मांग के अनुसार होना चाहिए, यदि आपको 35,000 मिलते हैं, तो आप लगभग ₹21 लाख तक पा सकते हैं। इसके बाद आपको होम लोन के लिए आवेदन करना होता है, आवेदन के लिए होम लोन आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसमे कई तरह की अन्य जानकारियाँ होगी। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से फॉर्म भर सकते हैं।
इसके बाद आपको जरुरी डाक्यूमेंट्स देना होंगे जिनकी सूची नीचे दी गयी है –
- पहचान पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- शेक्षणिक योग्यता
- आय प्रमाण
- आयु प्रणाम पत्र
- व्यापार का सर्टिफिकेट
- यदि जरुरी है तो प्रॉपर्टी के दस्तावेज
- शपथ पत्र
- अन्य
इस सभी दस्तावेजों को जमा करने के बाद आपको प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी जो लोन अमाउंट के लगभग 1.0 प्रतिशत तक भी हो सकती है। दस्तावेज जमा करने के बाद संस्थान वेरिफिकेशन करते हैं और आपसे बातचित करने के लिए आपके एड्रेस पर आते हैं। इस बातचीत के बीच आपसे जरुरी जानकारी ली जाती है और EMI से जुड़ी जानकारी आपको दी जाती है।
आपके द्वारा दिए गये दस्तावेजों का वैरिफिकेशन किया जाता है और प्रोसेस को आगे बढाया जाता है जिसमे आपकी इनकम की जानकारी के लिए आपकी कंपनी से सम्पर्क किया जा सकता है और आपकी क्रेडिट वैल्यू चेक की जाती है।
इसके बाद यदि बैंक को लगता है कि आप लोन के लिए एलिजेबल है तो आपका लोन अप्रूव हो जाता है और आपको लोन से सम्बन्धित सारी जानकारी जैसे लोन राशी, ब्याज दर, लोन की अवधि, नियम और शर्ते, टैक्स, योजना आदि दी जाती है और आपको लोन अप्रूवल लेटर मिल जाता है।
यह भी पढ़िए :