1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान को मुस्लिम राष्ट्र घोषित कर दिया गया और आज वहा रहने वाले हिन्दुओ की स्थिति से हर कोई वाकिफ है। पाकिस्तान में हिन्दुओ पर होने वाले अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं फिर भी ऐसी स्थिति के बीच पाकिस्तान में कुछ ऐसी महिलाएं भी है जिन्होंने सियासत में काफी नाम कमा लिया है और अरबों की दौलत भी कमा ली है।
भारत और पाकिस्तान में रहने वाले लोग एक दुसरे को हमेशा से ही दुश्मन की नज़र से देखते आये हैं, बंटवारे के बाद इन दोनों देशो के बीच युद्ध भी हो चुके हैं और कई बार पाकिस्तान को मुहं की खानी पड़ी है। पाकिस्तान एक कट्टर इस्लामिक देश बन चुका है वहा की जनता भी हिदुओं से काफी नफरत करती आई है और समाचार पत्रों में पाकिस्तान में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारों के बारें में आये दिन खबर आती रहती है पर इस स्थिति में भी कुछ ऐसी हिन्दू महिलाएं है जो पकिस्तान में शोहरत और दौलत कमा रही है।
संगीता उर्फ परवीन रिज़वी
भारत में हर धर्म वर्ग के लोग के व्यक्ति को समान अधिकार मिलते हैं पर पाकिस्तान में ऐसा नहीं है वहा बचपन से रह रहें हिन्दुओ को भी समान अवसर नहीं मिल पाते हैं। संगीता उर्फ परवीन रिज़वी वहा की एक मशहूर हिन्दू महिला है जिनका जन्म 1947 में कराची में हुआ था और फिर यह 1969 पकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखती है। पर इन्हें हिन्दू होने की वजह से कई तरह की परेशानियो का सामना करना पड़ा , इसलिए इन्होने अपना नाम संगीता से परवीन रिज़वी कर लिया था। आज यह पाकिस्तान में बनने वाली बड़ी फिल्मों का और सीरियल्स का हिस्सा है और करोड़ो में कमाई कर रही है।
रीता ईश्वर
रीता ईश्वर पाकिस्तान में काफी प्रसिद्ध है पर उन्हें यह नाम कमाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ी है। इनका जन्म 16 मार्च, 1981 को हुआ था और आज यह पाकिस्तान में सांसद भी है। और साथ ही और साल 2013 से 2018 तक पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की सदस्य रहीं थी। यह हिन्दू है पर पाकिस्तान की यह रीता मुस्लिम लीग पार्टी की सदस्य है और करोड़पति है। अमिर होने के साथ साथ यह फेमस राजनेता भी है और पकिस्तान में इनका दब दबा बोलता है।