कैसा हो अगर किसी व्यक्ति को 30 साल पहले गुम हुआ पर्स फिर से मिल जाएँ। उसे पहली बार में तो जरुर यकीन होगा कि यह हकीकत है, वह इसे सपना ही समझेगा पर वास्तव में ऐसा हुआ है। एक व्यक्ति को उसका पर्स 30 साल बाद मिला तो वह भी अचम्भित रह गया और उसे भी एक बार का यकीन नही हुआ कि यह सच है।
किस्मत कब क्या दिखादें कोई नही जानते हैं, कई बार वर्षो पहले गुम हो गयी चीज भी मिल जाती है। स्कॉटलैंड के एक शख्स के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसने उसी बड़ा खुश कर दिया क्योंकि उसे तीस साल पहले गुम हो चुका पर्स मिल गया था।
इस तरह मिला पर्स
मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेजर गाल अपने कुत्ते के साथ नॉर्थ बर्विक के ईस्ट सैंड्स बीच पर घूम रहे थे, तभी उन्हें एक पर्स नज़र आया जो काफी पुराना था। उन्होंने बिना किसी हिचक के उस पर्स को उठाया और घर ले आये ताकि उसे सही इंसान तक पहुचा सकें। वह बटुआ काफी पुराना था और उसमे कई चीजे भी थी।
पर्स में क्या-क्या था?
बटुए में रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड का एक कार्ड, 50 पाउंड का का विंटेज चेक कार्ड, लोकल दुकानों के कार्ड, लोकल दुकानों के कार्ड और क्वालिटी वीडियो कार्ड जो एक वीडियो रेंटल स्टोर का था, आदि सामान थे।
फ्रेजर ने इस तरह लौटाया पर्स
फ्रेजर ने सामान को देखा और पर्स को उसके मालिक तक पहुचाने के लिए सामानों की तस्वीर को फेसबुक पर पोस्ट किया और जानकारी को शेयर किया जिसके बाद एक व्यक्ति का संदेश मिल की वह उस इंसान को जानता है और उसकी जानकारी फ्रेजर को दी। फ्रेजर ने उस सामान को उस व्यक्ति तक पहुचा दिया पर इसके बाद उस व्यक्ति कि अपील की कि उसकी जानकारी को साझा न किया जाएँ, इसके बाद उसकी पहचान को गुप्त रखा गया।
अन्य लेख –