इंसान हमेशा से ही जानवरों का उपयोग अपने काम को आसान करने में करते आये है। और जब भी काम करने वाले जानवरों का जिगर होता है तब घोड़े, बैल, हाथी और गधे का नाम जरुर आता है क्योंकि यह सबसे ज्यादा इंसानों के लिए काम करने वाले जानवर है। इन मेसे गधे का नाम बोझा ढोने के लिए प्रसिद्द है क्योंकि यह कई सालो से इसी काम में लिए है और एक सामान को एक स्थान से दुसरे स्थान पर ले जाना होता था तो गधो का ही इस्तेमाल होता है जो आज भी कई जगहों पर दिखाई देता है पर पहले की तुलना में इनका उपयोग कम हो गया है ल्योंकी अब आधुनिक वाहन उपलब्ध है।
गधो का सबसे ज्यादा उपयोग धौबी घाट से कपड़े लाने में मलबा हटाने में और रेत या बालू को एक स्थान से दुसरे स्थान पर ले जाने में होता है।
गधे के अन्य उपयोग
गधे का काम केवल बोझा ढोने में नही होता है, इसके अलावा भी गधे कई तरह से काम आते हैं, इसीलिए कई देश गधे खरीदते है और उनका उपयोग करते हैं। चीन पकिस्तान से गधे खरीदता रहता है और अक्सर दूसरे देश भी आनी देशों से गधे खरीदते हैं ।
गधी का दूध है ख़ास
हां यह सच है कि गधी का दूध काफी उपयोगी होता है, इसीलिए बहुत सी जगहों पर इनका पालन किया जाता है। यह दूध काफी महंगा होता है और भारत में भी इसकी कीमत काफी ज्यादा है। लैक्टोज इन्टॉलरेंस एक रोग है और इस रोग से पीड़ित गाय आदि का दूध नही पि सकते है इसके लिए गधी के दूध का सेवन करते है।
स्किन केयर में गधी के दूध का उपयोग
प्राचीन काल में गधी के दूध से स्नान किया जाता था ताकि त्वचा को सुंदर बना कर रखा जा सके, आज भी कुछ जगहों पर इस दूध का उपयोग प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है, इस दूध के साबुन भी बनाए जाते है जो महंगे दामों में बाज़ार में बिकते है।
गधे की खाल से बनती है दवाई
गधे की खाल से दवाइयां भी बनती है जो कई बिमारियों का इलाज करती है, जिसमे एनिमिया, प्रजनन, अनिद्रा से सम्बन्धित बिमारिय शामिल है। गधे की खाल व्यापार बड़े पैमाने पर होता है और बड़े बड़े देश इसका व्यापर करते है। इस खाल में जिलेटिन होता है जो औषधि के रूप में काम करता है।
अन्य लेख