ग्रिसेल्डा ब्लैंको का जन्म 1943 में वेलेंटाइन डे के दिन हुआ था। जब वह केवल तीन साल की थी, तो उसकी शराबी माँ ने उसे एक अपराध रोकथाम केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ वह अपराधियों के बीच पली-बढ़ी और यहाँ तक कि उनके साथ जेब काटना भी शुरू कर दिया। 11 साल की उम्र में उसने 10 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया और फिरौती मांगी। जब कुछ नहीं मिला तो उसने बच्चे को गोली मार दी। 13 साल की उम्र में, ग्रिसेल्डा की मुलाकात अपने पहले पति कार्लोस ट्रूजिलो से हुई, जो एक दलाल और धोखेबाज था। इसके 21 साल की उम्र तक तीन बच्चे हो चुके थे। हालाँकि, पति पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई और ग्रिसेल्डा ने कार्लोस की हत्या कर दी। बाद में, उन्होंने अल्बर्टो ब्रावो से शादी की और न्यूयॉर्क चली गईं।
मादक पदार्थो का व्यापार
1960 के दशक में ये दोनों कुख्यात मेडेलिन कार्टेल से जुड़ गए और कोकीन तस्करी का कारोबार शुरू कर दिया। ग्रिसेल्डा ने कोकीन की तस्करी के लिए अपनी अंडरवियर कंपनी का इस्तेमाल किया। ब्रावो के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका, विवादों के चलते 1975 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी । इसके पीछे का कारण ब्रावो का मेडेलिन कार्टेल के साथ विश्वासघात बताया जाता है, वह तस्करी के सामान चुरा रहा था और उन्हें अपने लाभ के लिए बेच रहा था। ग्रिसेल्डा ने अपने कोकीन तस्करी के काम का विस्तार किया, जिसे कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क जैसे शहर तक ले गयी थी और अब वह हर महीने करीब 50 करोड़ रुपए कमा रही थीं।
जैसे-जैसे उसकी सफलता बढ़ती गई, वैसे-वैसे उसकी सत्ता की भूख भी बढ़ती गई, जिससे उसने अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को खत्म कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्रिसेल्डा कैलिफोर्निया में हीरे-जवाहरातों से सजी एक भव्य हवेली में रहती थी। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें अपना मेकअप करने में 2 घंटे लग जाते थे। 1978 में, ग्रिसेल्डा ने ड्र# तस्कर डारियो सेपुलवेडा से तीसरी शादी की और उनका माइकल कोरलियोन नाम का एक बेटा हुआ।
69 की उम्र में हत्या
जब उसके बेटे ने उसकी संपत्ति पर दावा किया, तो उसने कार में ही मार डाला। आख़िरकार, 1985 में, उसे पुलिस ने पकड़ लिया और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 13 साल जेल की सज़ा सुनाई गई। जेल में रहने के दौरान, उसने 2 साल के बच्चे की हत्या की बात भी कबूल की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी सजा 20 साल तक बढ़ा दी गई। उन्हें 2004 में रिहा कर दिया गया था लेकिन वह ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहीं क्योंकि 2012 में 69 साल की उम्र में उनकी हत्या कर दी गई थी। ग्रिसेल्डा को लगभग 2,000 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
अन्य लेख