आपको जान कर हैरानी होगी कि हमारे शरीर में एक अंग ऐसा भी है जो सीधे हवा से ऑक्सीजन लेता है इसमें बिलकुल भी खून ही होता है। खून का मुख्य काम अंगों तक ऑक्सीजन पहुचाना है पर इस अंग में खून ही नहीं होता है और यह सीधे हवा से जरुरी ऑक्सीजन लेकर काम करता है।
किस अंग में नही होता है खून?
ऑक्सीजन के बिना हमारा जीवित रहना असम्भव है और इसके द्वारा ही हमारे सभी अंग काम कर पाते हैं। इन अंगों तक खून के द्वारा ही ऑक्सीजन पहुचती है पर एक अद्भुत अंग ऐसा भी है जो सीधा हवा के माध्यम से ही ऑक्सीजन लेलेता है और और उस अंग का नाम है कॉर्निया। कॉर्निया आँखों के ऊपर पायी जाने वाली परत को कहते हैं और इसके कारण ही आँखों से देख सकते हैं।
कॉर्निया में कोई भी ब्लड वेसल्स नहीं होती है जिस कारण इसे सीधे हवा से ही जरुरी ऑक्सीजन लेना होती है। हर अंग को खून के द्वारा जरुरी पौषक तत्व मिल जाते हैं अपर यह ब्लड वेसल्स न होने के कारण कॉर्निया ऊर्जा के लिए जरुरी ऑक्सीजन सीधे सीधे हवा से ले लेती है।
जरुरी है कॉर्निया
कॉर्निया के बिना हुम देख नहीं सकते हैं और यदि इस पर चोट लग जाएं तो आँखे प्रभावित हो जाती है और रौशनी भी जा सकती है। यह शरीर का मुख्य हिस्सा है और इसके बिना शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह पारदर्शी होती है जिस पर प्रकाश पड़ता है और उसका प्रत्यावर्तन होता है।
यह भी पढ़े – कहाँ है यह ढलान पर टिका हुआ पवित्र और रहस्यमय सोने का पत्थर