हेग स्टोन दिखने में काफी अजीब होते हैं और इसी कारण इन्हें काफी पसंद किया जाता है। इन पत्थरों के कई नाम होते हैं जैसे एडर स्टोन और चुड़ैल पत्थर जिसे इंग्लिश में Witch Stone भी कहा जाता है।
हेग स्टॉन दिखने में काफी अजीब और आकर्षक लग सकते हैं और थोड़े डरावने भी होते हैं जिस कारण इन्हें चुड़ैल पत्थर कहा जाता है। यह प्राक्रतिक रूप से बने होते हैं इनमे एक दम गोल छेद होता है जो इसे आकर्षक बनाता है। इस पत्थर को कई स्थानों पर पवित्र माना जाता है और खरीदी बिक्री होती है। यह पत्थर समुद्र में, नदियों में, झरनों में पाए जाते हैं पर आसानी से न मिलने के कारण लोग इन्हें खरीदते भी है।
कैसा बनता है यह हेग स्टोन
यह पत्थर स्टोन चर्ट से बनते हैं, यह सेडीमेंटरी रॉक होती है जो पृथ्वी की सतह पर या पानी के अंदर बन सकते हैं। इनमे पाए जाने वाले यह गोल छेद प्राकृतिक होते हैं जो लगते तो ऐसे हैं कि मानवनिर्मित हैं पर वास्तव में यह किसी और कारण से बनते हैं जिसके बारें में हम आगे पढ़ने वाले है।
इन पत्थरों में जो छेद बनते हैं वह क्षरण के कारण बनते हैं, यह पत्थर सेकड़ो वर्षो पुराने हैं और पानी के अंदर रहने के कारण जो घर्षण होता है उस कारण यह पत्थर इस तरह का आकार ले लेते हैं। इन पत्थरों पर बनी यह आकृति कई बार चुडेल के समान लगती है जो कई बार फिल्मों में दिखाई जाती हैं जिस कारण इसका नाम Witch Stone भी पड़ गया है।
पवित्र माना जाता है यह पत्थर
कई क्षेत्रो में इस पत्थर को जादुई भी माना जाता है कि इसे पास रखने से या इसका तावीज पहनने से बुरी शक्तियाँ पास नहीं आती है। कई जगहों पर यह लोककथाएं और अंधविश्वास चला आ रहा है, और इन्हें काफी पवित्र भी मान जाता है, इसीलिए लोग इन्हें पाने के लिए पैसा तक खर्च करते हैं और महंगे दामों पर भी खरीद लेते हैं।
अन्य लेख –