च्युइंगम खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है, इसीलिए च्युइंगम में कई तरह अलग-अलग तरह के फ्लेवर मोजूद होते हैं और कई कम्पनियाँ च्युइंगम बनाती है। च्युइंगम खाने के कई कारण होते हैं और कुछ लोग इसे खाने से डरते भी है क्योंकि च्युइंगम चिपचिपी होती है और खाने की तरह पचती नहीं है जिस कारण लोग डरते हैं कि कही गलती से यह पेट में चली जाती है तो क्या होगा? बहुत से लोगों में यह डर नहीं होता है और वह च्युइंगम खाने से पीछे नहीं हटते है, ऐसे में यह च्युइंगम कई लोगों के पेट में चली जाती है, तो ऐसे में क्या च्युइंगम पेट में ही रह जाती है या किसी तरह की और समस्या उत्पन्न कर सकती है, आइयें जानते हैं कि च्युइंगम निगल लेने से क्या होता है?
लोग अलग-अलग कारणों से च्युइंगम खाते हैं, जैसे कि च्युइंगम चबा कर कुछ लोग चेहरे का फेट कम करते हैं, कुछ लोग जॉ लाइन बनाने के लिए च्युइंगम खाते हैं, कई लोगों को च्युइंगम चबाना कूल भी लगता है और बच्चे बलून बनाने के लिए च्युइंगम खाते हैं और उसका स्वाद लेने के लिए भी।
क्या हो यदि च्युइंगम को निगल लिया जाएँ
च्युइंगम एक पदार्थ है जो अन्य पदार्थो की तरह पचता नही है और चिपचिपा होने के कारण किसी भी जगह पर चिपक जाता है, तो ऐसे में यदि आप च्युइंगम को खाते खाते निगल ले और वह पेट में चली जाएँ तो आपको क्या होगा?
च्युइंगम निगलने पर क्या होता है?
इस बात को लेकर आम लोगों की अलग-अलग अवधारणाएँ है जैसे कि कुछ लोग कहते हैं कि यह आतों में चिपक जाती है, कुछ का मानना है कि यह गले में अटक जाती है जिससे की साँस लेने में दिक्कत आ जाती है। वास्तव में ऐसा हो सकता है क्योंकि यह थोड़ी चिपचिपी होती है और आहार नाल में चिपक सकती है जिसे पानी के द्वारा निगलना पड़ता है।
अगर च्युइंगम पेट में चली जाती है तो 1 या 2 दिन में मल के रास्ते से ही बाहर आती है, पर यह वयस्कों के मामले में बच्चो को ज्यादा दिक्कत देती है क्योंकि उनका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं होता है। यदि 2 दिन तक भी च्युइंगम बाहर न आयें तो डॉक्टर को जरुर दिखाना चाहिए ताकि समस्या बड़ा रूप न लेले। पेट में च्युइंगम जाने के कुछ देर बाद लोगों में कुछ लक्ष्ण देखे गये हैं जिनमे पेट दर्द, जी मचलाना, घबराहट और उलटी जैसी समस्या हो जाती है।
डॉक्टर्स का क्या है कहाना
डॉक्टर्स का कहना है कि च्युइंगम को नहीं खाया जाएँ तो अच्छा है और खास कर बच्चों को तो च्युइंगम खाना ही नहीं चाहिए। यदि यह पेट में रहा जाती है तो समस्या बड़ सकती है खास कर बच्चों के मात पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे च्युइंगम को निगल न जाएँ।
अन्य लेख –