जब से हवाई यात्रा शुरू हुई है जब से सफर करना आसान हो गया हैं और एक देश से दुसरे देश में जाना भी काफी सरल हो गया है। पहले हफ्तों का सफर तय करने के बाद, विशाल समुद्र को पार किया जाता था जिसमे खतरा भी काफी ज्यादा था अब घंटो में ही इस समुद्र को पार किया जा सकता है। हवाई जहाज में यात्रा करना, दुसरे यात्राओं से महंगा होता है इसीलिए कम लोग ही इसकी सहायता से सफर करते है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थान ऐसे भी हैं जिनके ऊपर से प्लेन को उड़ाना मना है।
इन जगहों के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाने की है मनाही
हमें लगता हैं कि हवाई जहाज को कई भी उड़ाते हुए एक स्थान से दुसरे स्थान जाना होता है पर वास्तव में जिस तरह सड़क होती है उसी तरह वायु मार्ग भी होता है। और बहुत से देशो में उन्होंने ऐसे स्थान चिन्हित कर रखे हैं जिनके ऊपर से प्लेन को उडाना सख्त मना है और यदि कोई पायलेट ऐसा करना है उसे सजा का सामना करना पड़ सकता है।
डिज़्नी पार्क
![](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2024/03/disney-park-1024x636.jpg)
डिज़्नी पार्क वह जगह है जिसके 3000 फीट के दायरे में किसी भी तरह हवाई जहाज नहीं उड़ सकता है क्योंकि। यह जगह पूरी दुनिया में प्रसिद्द है और यह खास कर बच्चो के लिए बनाई गयी है पर व्यस्को को भी यहाँ घुमने में बड़ा मजा आता है। ई पर्यटक आकर्षणों ने मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी सुरक्षा बढ़ा दी। फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड या कैलिफोर्निया में डिज़्नीलैंड के ऊपर प्लेन नहीं उड़ा सकते हैं, यह नियम 9/11 के बाद बनाया गया था जो 2003 से स्थाई है।
वाशिंगटन डीसी
![](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2024/03/Washington-Dc-1024x636.jpg)
वाशिंगटन डीसी में बड़ी संख्या में संघीय एजेंसी मुख्यालयों, राजनीतिक हस्तियों और ऐतिहासिक जगहे हैं इसीलिए इस पूरे जिले को No Fly Zone में रखा गया है। इस यदि सरकार किसी कारण से इस क्षेत्र में हवाई जहाज ले जाना चाहती है या किसी अन्य हवाई जहाज का जाना बेहद जरुर है तो जरुरी कार्यवाही की जाती है और पूरी जानकारी ली जाती है।
पार्थेनन
![](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2024/03/Parthenon-1024x636.jpg)
दुनिया की सबसे बड़ी सांस्कृतिक स्मारकों में से एक पार्थेनन एक मंदिर है, यहाँ सजावटी मूर्तियां यूनानी कला को दर्शाती है और यह अथीनियान लोकतंत्र, पश्चिमी सभ्यता की एक स्थायी प्रतीक के रूप में माना जाता है। यह हजारो साल पुरानी यूनानी सभ्यता को दर्शाता है और इसकी सुरक्षा करना बेहद जरुरी है इसीलिए इसी नो फ्लाई जोन के अंतर्गत रखा गया है ताकि आने वाली पीढ़िया भी इसे देख सके हैं।
माचू पिच्चू
![](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2024/03/Machu-Picchu-1-1024x636.jpg)
यह दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित एक कोलम्बस-पूर्व युग, इंका सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक जगह है, यह सौन्दर्य का प्रतिक है तथा समुद्र से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। उरुबाम्बा नदी इसकी सुन्दरता को बढ़ाती है साथ ही इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है, यह एक एतिहासिक देवालय है। इसके ऊपर से भी हवाई जहाज नहीं उड़ाया जा सकता है, यहा की सरकार ने इसे नो फ्लाइंग जोन बना रखा है।
मक्का
![](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2024/03/makka-1024x636.jpg)
मक्का वो जगह है जो इस्लाम में काफी महत्व रखती है, मक्का सऊदी अरब में तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है और मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र जगह है। यहाँ हर साल लाखो मुस्लिम आते हैं काबा तीर्थ और मस्जिद-अल-हरम (विशाल मस्जिद) जाते हैं। इस जगह के ऊपर से हवाई जहाज को उड़ाना सख्त मना है यदि कोई भी ऐसा करता है तो उसे सजा दी जाती है।
ताज महल
![](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2024/03/taj-mahal-1024x636.jpg)
ताज महल को प्रदूषण और स्मारक को संभावित नुकसान से बचाने के लिए इसके ऊपर से किसी भी तरह का हवाई जहाज नहीं ले जाया जा सकता है, ताज महल दुनिया की सबसे खुबसुरत इमारत मेसे एक हैं और सरकार इसे हमेशा इसी तरह खुबसूरत बनाए रखना चाहती है। ताज महल का इतिहास 1632 का है इसे शाहजहाँ से अपनी पत्नी के लिए बनाया था, इसमें इन दोनों कि कब्रे मौजूद है।
डिज़्नी पार्क, वाशिंगटन डीसी, पार्थेनोन, माचू पिच्चू, मक्का, और ताज महल ऐसे कुछ प्रसिद्ध स्थल हैं जहां विमानों को उड़ान भरने की सख्त प्रतिबंधितता है। ये स्थल विशेष रूप से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, जिनका संरक्षण महत्वपूर्ण है। इन स्थलों की सुरक्षा और महत्व को ध्यान में रखते हुए, हवाई प्राधिकरण निर्मित कड़ी नो-फ्लाइ जोन की नीतियों का पालन करते हैं।
अन्य लेख