जब भी हम सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट या किसी भी जगह लगी तेज रौशनी देने वाली लाइट को देखते हैं तो हमें रात समय उस लाइट के आस पास बहुत से कीड़े मकोड़े उड़ते हुए दिखाई देते हैं। पर क्या कारण हैं कि किसी भी लाइट के आस पास कीड़े मकोड़े उड़ते रहते हैं?
जब भी किसी तरह का फंक्शन आता है तो रात को रौशनी करने के लिए हम लाइट लगते हैं, पर रात को जब हम इन लाइट्स को चालु करते हैं तो इनके आस पास बहुत से कीड़े मकोड़े मंडराने लगते हैं। यह कीड़े हमें स्ट्रीट लाइट पर या फिर किसी भी बल्ब के आस पास आसान इसे दिख जाते हैं, यह किस एक प्रजाति के कीड़े नहीं होते हैं बल्कि कई तरह की प्रजातियाँ होती है जो लाइट के आस-पास मडराती है तथा तह कीड़े उसके चक्कर तक लगाने लगते हैं। यह झुण्ड में और ज्यादा संख्या में देंखे जाते हैं, जिस कारण कई बार यह इतने अधिक हो जाते हैं कि लोगों को परेशानी होने लगती है। पर इन्हें लाइट के आस पास उड़ना पसंद क्यों होता है ? और यह झुण्ड बना कर किसी भी बल्ब या लाइट के आस-पास क्यों घूमते हैं?
बल्ब या लाइट के आस-पास क्यों घूमते हैं कीड़े?
रात के समय किसी भी काफी कम प्रकाश होता है, केवल चाँद के कारण ही थौड़ा बहुत प्रकाश हो पाता है। ऐसे में जब हम कृत्रिम प्रकाश का उपयोग करते हैं और लाइट जानते हैं तो कीड़े उन्हें आसमान से आने वाला प्रकाश समझ लेते हैं। प्रकाश उनके लिए नेविगेशन का काम करता है इसलिए रात को जब भी उन्हें किसी तरह के प्रकाश का अनुभव होता है जो वह उस तरह बढ़ने लगते हैं और लाइट के आस पास इकट्ठा हो जाते हैं। उनका शरीर इस तरह से बना होता हैं कि प्रकाश के कारण ही वह संचलन करते हैं और रात को कम प्रकाश में वह संचलन रोक देते हैं पर जैसे ही उन्हें प्रकाश का अनुभव होता है वह उसकी तरफ बड़ जाते हैं।
वैज्ञानिक कर चुके हैं रिसर्च
प्रयोगशाला में इस बात को लेकर रिसर्च भी चुकी हैं कि यह कीड़े प्रकाश की तरफ आकर्षित क्यों होते हैं? शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि किस तरह कीड़े प्रकाश को आकाश से आने वाल प्रकाश समझते हैं और उसकी तरह आकर्षित हो जाते हैं। पर अपनी पीठ को प्रकाश की तरफ रखने की कोशिश करते हैं जिस कारण कई बार उसके आस पास घूमते रहते हैं। एक जरुरी दूरी बनाने के लिए कीड़े को आसमान के प्रकाश की जरूरत होती है क्योंकि वह इसके कारण सही दूरी पर उड़ सकते हैं, पर कृत्रिम प्रकाश से वह अजीब तरह से उड़ते हैं और बल्ब के आस पास ही फंसे रह जाते हैं।
जरुर पढ़ें –