कई बार हमें ऐसी न्यूज़ सुनने को मिल जाती है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसा भी हो सकता है क्या! अजीबो गरीब न्यूज़ व्यक्ति को यह सोचने पर मजबूर कर सकती है कि दुनिया में ऐसी अजीब सी घटना भी सकती है और व्यक्ति को हैरानी में डाल देती है। हालहिं में एक आपने सुना होगा कि एक बकरी को पेड़ों कि पत्तियां खाने के जुर्म में सजा सुनाई गयी थी। पर यह तो फिर भी थोड़ा सामान्य प्रतीत होता है पर आज हम आपको 17 मई 2023 कि एक अजीब सी घटना के बारें में बताने वाले हैं। यह कहानी है एक कबूतर कि जिसे मुंबई से इस लिए गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि उस पर जासूस होने का शक था।
कबूतर पर जासूस होने का शक
17 मई 2023 को मुबई पुलिस ने एक कबूतर को मुंबई के बाई सकारबाई दिनशॉ पेटिट हॉस्पिटल में कस्टडी में लिया क्योंकि उसके पैर पर कुछ चीजे बंधी हुई थी जिस पर चीनी भाषा में कुछ लिखा हुआ था, इसी कारण उसे चीन का जासूस समझा जा रहा था।
चेंबूर स्थित राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के पास पीर पाऊ जेट्टी पर एक कबूतर को पकड़ा गया जिसके दोनों पैरो में एल्युमिनियम और कॉपर की रिंग बंधी हुई थी, इसी कारण उस पर शक था कि वह एक चीनी जासूस हो सकता है।
इस कबूतर की फॉरेंसिक लैब में भी जाँच की गयी और रिंग पर लिखे चीनी शब्दों का जब पता लगाया गया तो पता चला की यह कबूतर रेसिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेने वाला एक कबूतर है और ऐसा कुछ भी नहीं मिला की इस कबूतर को जासूस मान लिया जाएँ जिसके बाद इसे बरी कर दिया गया। इन सब में लगभग 8 माह का समय लगा और कबूतर 8 बाद इस आरोप से बरी हो सका।
अन्य खबर –
इन हिन्दू महिलाओं का पाकिस्तान में भी है दबदबा! करोड़ो की है मालकिन