हर देश की जनसंख्या किसी न किसी स्तर से बढ़ती है, और आने वाले समय में अत्यधिक जनसंख्या काफी समस्याओं को उत्पन्न कर सकती है। वर्तमान में अमेरिका दुनिया का सबसे विकसित देश है और GDP के मामले में प्रथम स्थान पर आता है, अमेरिका 25,500 अरब डॉलर की जीडीपी के साथ पहले स्थान पर है, इसके बाद आता है चीन जो 18,000 अरब डॉलर के साथ दुसरे स्थान पर है। किसी भी देश के विकास में वहां की जनसंख्या काफी महत्व रखती है और एक शिक्षित समाज विकसित देश बनाने में मदद करती है। अमेरिका जनसंख्या के मामले में तीसरे स्थान पर आता है। आइए जानें कि अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?
2023 में अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ 99 लाख (339,996,563) है, और हर वर्ष अमेरिका की जनसंख्या में लगभग 17,06,706 की बढ़ोत्तरी होती है। अमेरिका की जनसंख्या दुनिया की जनसंख्या का मात्र 4.2 प्रतिशत है क्योंकि इससे कई अधिक जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर निवास करती है। 2022 में अमेरिका की जनसंख्या 338,289,857 थी। फिलहाल पूरी दुनिया की जनसंख्या 8,045,311,447 है और यह लगातार काफी तेजी से बढ़ रही है और माना जा रहा है कि 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी 9,80,00,00,000 (980 करोड़) तक पहुच जाएगी तथा इस समय अमेरिका की जनसंख्या 38.4 करोड़ तक पहुच जाएगी।
अमेरिका जनसंख्या की दृष्टि से तीसरे नंबर पर है, तथा दुसरे पर नंबर पर चीन और पहले पर भारत है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 1,428,627,663 है और चीन की जनसंख्या 1,425,671,352 है। भारत की जनसंख्या में पिछले वर्ष 0.81 % की बढ़ोत्तरी हुई है।
अमेरिका में धर्म के आधार पर जनसंख्या
अमेरिका में भी लगभग हर धर्म के लोग रहते हैं, पर मुख्यतः अमेरिका में क्रिश्चियन रहते हैं और अमेरिका में इनकी जनसंख्या 70 प्रतिशत से अधिक है, यानी 23,38,00,000 लोग क्रिश्चियन हैं। अमेरिका में 22 लाख से अधिक हिन्दू भी रहते हैं, जो वहां काम करते हैं और रहते हैं, यह अमेरिका की जनसंख्या का मात्र 1 प्रतिशत है। अमेरिका में मुस्लिमों की जनसंख्या 34.5 लाख है और यह अमेरिका की जनसंख्या का 1.1 प्रतिशत है, अमेरिका में उपस्थित 25 प्रतिशत मुस्लिम Converted मुस्लिम हैं जिन्होंने किसी और धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म को अपनाया है। अमेरिका में बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या 41 लाख है जो 1.2 प्रतिशत है।
पांच सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश
आज भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, जिसकी जनसंख्या 1,433,713,860 के आस-पास पहुच चुकी है। तथा लगातार तेजी से बढ़ रही है। यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह देश की सबसे बड़ी समस्या बन कर उभरेगी। भारत के बाद चीन में 1,425,479,438 लोग रहते हैं, पर वर्तमान में चीन ने काफी हद तक अपनी बढ़ती जनसंख्या को काबू में पा लिया है। तीसरे नंबर पर आता है अमेरिका, जिसकी जनसंख्या 339,996,563 तक हो चुकी है और लगातार बढ़ रही है। इसके बाद चौथे नंबर पर इंडोनेशिया आता है, जिसकी पॉपुलेशन 278,413,920 है और पांचवे नंबर पर जो देश आता है, उसका नाम है पाकिस्तान, जहां की जनसंख्या 242,315,188 के करीब पहुँच गई है।
अमेरिका के शहरो की जनसंख्या
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा लोग रहते हैं यहाँ की जनसंख्या 8,175,133 के करीब है. इसके बाद लॉस एंजिल्स का नंबर आता है यहाँ 3,971,883 से अधिक लोग रहते हैं। इसके बाद 2,720,546 से अधिक जनसंख्या के साथ तीसरे नंबर पर आता है शिकागो जो एक पर्यटन स्थल भी है। नीचे आपको अमेरिका के मुख्य शहरो के नाम और उनकी जनसंख्या दी गयी है।
No. | शहर के नाम | शहर की जनसंख्या |
---|---|---|
1 | न्यूयॉर्क शहर | 8,175,133 |
2 | लॉस एंजिल्स | 3,971,883 |
3 | शिकागो | 2,720,546 |
4 | ब्रुकलीन | 2,300,664 |
5 | ह्यूस्टन | 2,296,224 |
यह भी पढ़िए :
ये हैं भारत के रहस्यमय मंदिर, इन तथ्यों को जानकर आप भी चौंक जाएँगे!