राम मन्दिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर हिन्दू उत्साहित है क्योंकि सेकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद अब जा कर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम भारत देश की पहचान है जिन्हें पुरुषोत्तम भी कहा जाता है, जो विष्णु के अवतार माने जाते हैं। ऐसे हमारे श्री राम के मन्दिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है।
रामलला की मूर्ति हुई स्थापित
उद्घाटन से पहले गुरुवार को राम भगवान की मूर्ति गर्भ गृह में स्थापित कर दी गयी है जिसे स्थापित करने में 4 घंटे से अधिक का समय लगा था। पुरे विधि विधान से राम भगवान की प्रतिमा को आसन पर स्थापित किया गया है।
पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को रामलला की मूर्ती को गर्भ गृह में स्थापित किया गया है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। और यह प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्र कल्याण, मानव कल्याण के लिए भी की जा रही है।
यह मूर्ती काले पत्थर से बनाई गयी है और इसकी ऊंचाई 51 इंच है। इस मूर्ती को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। इस मूर्ती को यदि जमीन से मापा जाएं तो इसकी ऊंचाई 7 फीट है।
TV पर भी होगा प्रकाशित
प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दूरदर्शन पर सीधा प्रकाशित होने वाला है ताकि हर राम भक्त इसका आनन्द ले सकें। इस दिन अयोध्या में काफी ज्यादा भीड़ रहने वाली है इस लिए मोदी जी ने भी घर से ही राम ज्योति जलाने का आग्रह किया है। साथ ही केंद्र सरकार ने 22 तारीख को आधें दिन की छूती की घोषणा भी कर दी है,केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को दोपहर 2.30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की गयी है। प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे से प्रारम्भ होगी और 1 बजे तक पूर्ण होने की सम्भावना है।
अन्य खबर