दुनिया में बहुत से पशु पक्षी पाए जाते है जिन मेसे कुछ तो इतने खतरनाक होते है कि किसी भी कि जान भी ले सकते है। पशुओं में शेर, बाघ, आदि जानवरों के नाम तो हमने सुने ही है की यह काफी खतरनाक होते है और शिकार करने में महारत हासिल होती है। पर इनकी तरह ही कुछ और पक्षी भी होते है जो शिकार कर सकते है तथा अपनी तेज रफ्तार से किसी को भी हैरान कर सकते ।
आमतौर पर आपको तेज रफ्तार पक्षियों में बाज, चील का ही नाम याद आता होगा पर एक ऐसा प्स्खी भी है जो काफी तेज रफ्तार से उड़ सकता है और इसकी स्पीड एक चीता से भी पांच गुना होती है। हां यह सही है कि एक ऐसा पक्षी भी है जो बाज और चील सभी से तेज है तो आइये जानते है की दुनिया का सबसे तेज रफ्तार ओक्षी कौनसा है?
यह है दुनिया का सबसे तेज रफ्तार पक्षी
दुनिया के सबसे तेज रफ्तार पक्षी में जिसका नाम शमिल है वह है रॉकेट बर्ड, यह चिल, बसज सभी से ज्यादा तेजी से हमला करता है और इसकी औसत रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी अधिकतम स्पीड 390 किलोमीटर प्रति तक हो सकती है। इस पक्षी को पेरेग्रिन फाल्कन भी कहा जाता है जो पलक झपकते ही शिकार पर हमला कर उसे अपनी पंजो में जकड़ लेता है। यह इतनी तेजी से हमला करता है कि किसी इंसानों के द्वारा इसे देख पाना असम्भव है इसीलिए हम इसके शिकार करने के तरीके को स्लो मोशन में देखते है।
यह पक्षी इतना तेज है की यदि इसकी रफ्तार कि तुलना बाज कि रफ्तार से कि जाएँ तो बाज कि रफ्तार केवल 250 Km/h ही होती है पर इस पेरेग्रिन फाल्कन कि रफ्तार 390 km/h तक जा सकती है। इसीलिए इसे दुनिया का सबसे तेज पक्षी कहा जाता है।
इस पक्षी का पिछला भाग नीला और भूरा होता है तथा सामने वाला हिस्सा सफेद होता है तथा इसका सिर काले रंग का होता है। इन पक्षियों में नर का आकार मादा कि तुलना में छोटा होता है।
इनका वजन 1.5 kg तक हो सकता है तथा इसकी लम्बाई 13 से 23 इंच तक होती है। यह पक्षी वैसे तो ठंडे प्रदेशो में पाए जाते है पर यह हर तरह के वातावरण में रह सकने के लिए अनुकूलित होते है।
यह छोटे जीवो का शिकार करते है जैसे कबूतर, बत्तख, समुद्र पक्षी, मछली, गिलहरी, सांप, चूहे, खरगोश आदि। नेशनल ज्योग्राफिक टीवी प्रोग्राम के अनुसार यह इतनी तेजी से हमला करती है शिकार का शरीर तक फट जाता है और कई बार तो हमला कितना तीव्र होता है कि फेफड़े भी फट जाती है।
अन्य लेख