यदि आप इन्टरनेट का उपयोग करते हैं तो अपने Spam शब्द जरुर सुना होगा। पर क्या आप Spam का हिंदी में अर्थ जानते हैं? यदि आपको इसका हिंदी मीनिंग नहीं पता है तो आज के इस लेख में आपको इसका spam का हिंदी अर्थ जरुर मिल जाएगा। और साथ ही इससे जुड़ी और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां आपको पढ़ने के लिए मिल जाएगी।
Spam meaning in hindi
स्पैम का अर्थ गैर-वांछित, अनचाहे संदेश को कहा जाता है। यह इन्टरनेट या संदेश के माध्यम से लोगों तक पहुचाते हैं। इन संदेशो का लक्ष्य व्यक्ति की निजी जानकारी पाना होता है और उसका दुरूपयोग करना होता है। इस लिए इनसे हमेशा बच कर रहना चाहिए। स्पैम Email और विज्ञापन के द्वारा लोगों तक पहुचाते हैं, ऐसे विज्ञापन जो इन्टरनेट पर दिखाई देते हैं वह निजी जानकारी को पाकर व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं।
ईमेल पर Spam mail भेज कर उसमे किसी तरह की लिंक को ऐड कर दिया जाता है जिस पर क्लीक करने पर व्यक्ति की सारी जानकारी उन तक पहुच सकती है और व्यक्ति को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Spam Ads भी इन्टरनेट उपयोगकर्ता को परेशान करती है और और अनचाहे विज्ञापन या अराजक विज्ञापन स्क्रीन पर दिखाई देते हैं जिस पर क्लीक करने का आग्रह किया जाता है और इस वजह से ही कई बार इन्टरनेट उपयोगकर्ता परेशान हो सकता है।
संदेश भेज कर लोगों को झूटी लाटरी जीतने की जानकारी देना या किस तरह का गिफ्ट देने की बात करना भी Spam मैसेज ही होता है। यह नकली संदेश आपक खाते से रुपया भी उड़ा सकते हैं और आर्थिक नुकसान पहुचा सकते हैं।
Spam को कैसे रोके?
संदेशो की जाँच कर ही उन्हें पढ़ें, यदि किसी अनजान कंपनी से संदेश है तो किसी तरह की कोई लिंक न खोले और नहीं संदेश पर भरोसा करें। विज्ञापन में दिखाई देने वाली किस भी तरह की कोई लिंक न खोले, यदि लिंक विश्वशनीय है तो हिउ उसे ओपन करें।
यह भी पढ़िए :