करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या कर दी गयी है, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। सुखदेव सिंह को चार गोली मारी गयी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गयी।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या
मंगलवार को श्यामनगर में दो हमलावरों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पुरे राज्य में हडकंप मच गया है। गोली मार कर यह हत्यारे फरार हो गये जिसके बाद पड़ोसियों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को नजदीक में मोजूद मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया पर वहां उनकी मौत हो गयी। इस घटना में अजीत सिंह भी घायल हो गये हैं जो उस समय सुखदेव सिंह के साथ थे।
लोगों का कहना है कि दो लोग स्कूटी से और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाने लगे और भाग निकले। यह घटना दोपहर के 1 बजकर 45 मिनिट की है। पुलिस की टीम घटना स्थल से सबुत जुटाने में लगी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
अन्य खबर – ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल