जैसा कि हम जानते हैं कि 24 घंटे के दिन रात होते हैं, और हम हमेशा से ही इसका अनुभव भी करते आये हैं। दिन और रात का समय एक समान होता है और हम दिन में काम करते हैं तथा रात को सो कर आराम करते हैं। पर क्या हो यदि रात 40 की हो जाएँ? सुनने में अजीब लग रहा होगा पर वास्तव में एक शहर ऐसा है जहां 40 दिन की रात होती है यानिकी 960 घंटो तक रात ही रहती है।
जब भी हम कुछ अजीब सुनते हैं तो स्स्बे पाल्हे तो हमें उस पर यकीन नहीं होता है पर जब हम वास्तविकता से अवगत होते हैं हमें समझ आता है कि इस दुनिया में कुछ भी सम्भव है। हमारी पृथ्वी पर एक शहर ऐसा है जहां रात काफी लम्बी होती है, यह केवल कुछ घंटो लम्बी नहीं बल्कि पुरे 45 दिनों की होती है। यहाँ 45 दिनों तक लगातार अँधेरा रहता है और सूरज देखने तक को नहीं मिलता है।
कहा हैं बिना सूरज वाला शहर
यह शहर रूस में स्थित है और इसका नाम मरमंस्क शहर, मरमंस्क शहर में 2 दिसंबर से 11 जनवरी तक रात रहती है और लगभग 45 दिनों तक रात रहने के कारण यहाँ ठंड भी काफी बड़ जाती है इस कारण तापमान -40 डीग्री तक पहुच जाता है। इस कारण यहाँ गर्म कपड़ो के साथ रहना जरुरी है वर्ना बीमार पड़ सकते हैं।
यह शहर आर्कटिक सर्कल पर सा हुआ है इसी के कारण यहाँ इतने लम्बे दिन और रात होते हैं, यहाँ पर रहने वाले लोग इस तरह के वातावरण से प्रेषण तो होते हैं पर समय के साथ वह इसमें एडजस्ट करना सिख गये हैं और यहाँ आने वाले टूरिस्टों को सेवा प्रदान करते हैं।
लाखों लोग आते हैं घुमने
यह जगह धीरे धीरे पुरी दुनिया में प्रसिद्ध होती जा रही है और यहाँ हर साल लाखों लोग यहाँ आते हैं और इस 960 घंटो लम्बी रात का आनंद लेते हैं। साथ ही यहाँ लगातार दो महीने तक यहां सुर्यास्त होता ही नहीं है, यह ऐसी जगह पर बसा हुआ हैं की यहाँ इस तरह की घटना होना सम्भव है। इस रात को पोलर रात कहा जाता है जो पुरे 40 दिन की होती है।
अन्य लेख –