यह दुनिया रंगो से ही खुबसूरत लगती है, यहाँ हजारो तरह के रंग हैं जिन्हें हम रोजाना देखते हैं। रंगो की वजह से ही चीजों को सुंदर बनाया जाता है। वैसे तो कलर तो कई तरह के होते हैं पर सफेद और काला रंग सबसे सामान्य है। क्या आपको पता हैं कि सफ़ेग रंग के भी दो प्रकार होते हैं! सफेद को इंग्लिश में वाइट कहा जाता हैं और इसके अलावा एक होता है ऑफ वाइट। यह दोनों होते तो वाइट ही है पर इनमे थोडा सा अंतर पाया जाता है।
मुख्य रूप से सात रंग होते हैं और इन्ही से दुसरे रंग बनते हैं, यह सात रंग हैं लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, बैंगनी और सुनहरा। इन रंगो के अलावा सफेद और कला रंग भी है जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाते हैं, और आसानी से हर जगह पर मिलते हैं।
व्हाइट और ऑफ व्हाइट में अंतर
दुनिया में इतने सरे रंग हैं जो किसी न किसी रंग के मिश्रण से बनते हैं, साथ ही एक रंग के भी कई प्रकार होते हैं जिसमे लाल, हल्का लाल, गहरा लाल, नीला, आसमानी जैसे मिलते जुलते रंग है। उसी प्रकार सफेद के भी दो प्रकार है एक वाइट जो की पुरी तरह से सफेद होता है और न हल्का होता है न ही डार्क, यह प्लेन सफेद होता है। इसके अलावा दूसरा है ऑफ वाइट जो होता तो सफेद ही है पर सफेद की तरह पूरी तरह सफेद नहीं होता है, थोडा सा क्रीम कलर की तरह लगता है या फिर हल्का सा ग्रे कलर होता हैं । ऑफ वाइट को कम सफेद माना जाता है जो दूध की तरह पूरी तरह सफेद नहीं होता है।
ऑफ वाइट के भी कुछ शेड होते हैं, जिस कारण आपको कई तरह के ऑफ वाइट मिल जाते है। वर्तमान में कपड़ो के लिए इस तरह ऑफ वाइट का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है और घर के कलर में भी ऑफ वाइट काफी इस्तेमाल किया जा रहा है।
अन्य लेख