ताजमहल हमेशा से ही प्रेम की निशानी माना जाता आ रहा है और पूरी दुनिया में प्रसिद्द है। कई बार हमारे दिमाग में यक प्रश्न जरुर आता है कि ताजमहल के नीचे क्या है?
ताजमहल को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं, और यहाँ प्रतिदिन भीड़ लगी रहती है। इस बार मुमताज महल के 369वें उर्स ताजमहल का तहखाना खोला गया। तो आइयें जानते हैं कि इस तहखाने में क्या है?
ताजमहल के तहखाने में क्या है?
मोहब्बत किकी बात आती है तो आगरा का यह विशाल ताजमहल जरुर जुबान पर आता है। अभी वैसे भी वैलेंटाइन-वीक चल रहा है और प्रेमी जोड़े इसे बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। बहुत से पार्टनर इस वीक में ट्रिप भी प्लान करते हैं और इस वैलेंटाइन-वीक में बहुत से कपल ताजमहल जाने का प्लान भी बना लेते हैं, इस कारण इस समय यहाँ काफी भीड़ होती है। ताज महल कई रहस्यों से घीरा हुआ है जिसमे से एक रहस्य है कि ताजमहल के नीचे बने तहखाने में क्या है?
369वें उर्स पर हुए कई आयोजन
हर साल फरवरी के माह में शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज का उर्स बनाया जाता है और इस उर्स के समय इस तहखाने को खोला जाता है। इसी तहखाने में बादशाह और बेगम कि असली कब्र है, इस उर्स पर यहाँ चादरपोशी हुई, दुआ मांगी गयी, देश में अमन चैन की दुआ भी मांगी गयी, साफ़ सफाई की गयी और दुआ के बाद कव्वाली का आयोजन भी हुआ।
इस बार शाहजहां मुमताज का 369वां उर्स था और बादशाह बेगम की यह कब्र पर्यटकों के लिए खोली गयी और हर साल इस मौके पर यह कब्र खोली जाती है जिस कारण इस समय भीड़ भी ज्यादा होती है। साथ ही उर्स के दौरान दोपहर 2 बजे से सूर्यास्त तक पर्यटकों के लिए ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क था।
जरुर पढ़ें – क्या सच में ताजमहल को बनाने में इस्तेमाल हुआ था गुड़ और उड़द की दाल का लेप