अक्सर घर में ज्यादा मक्खियाँ हो जाती है जिस कारण घर में बीमारियों का खतरा भी बड़ जाता है और घर का वातावरण भी खराब हो जाता है। बरसात के मौसम में ज्यादा मक्खियाँ होती है क्योंकि यह मौसम उनके लिए काफी अनुकुल होता है और उस मौसम में यह आसानी से बढने लगती है। पर कई बार घर में हर मौसम में मक्खियाँ होने लगती है यह मच्छर कि तरह काटती तो नही है लेकिन बीमारियाँ फेलाती है जिस कारण इनसे बच कर ही रहने में फायदा है यदि समय पर इन्हें खत्म न किया जाएं या फिर घर में आने से नही रोका जाएँ तो वह कई तरह की बीमारियाँ फेला कर घर के हर सदस्य को बीमार कर सकती है।
इन्हें भगाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं पर कई बार यह उपाय नाकाम साबित हो जाते हैं और घर में मक्खियों के झुण्ड बनें रहते हैं इस कारण महिलाएं अधिकांश परेशान रहती है कि इतनी साफ़ सफाई करने के बाद और पौछा लगाने के बाद भी घर में इतनी मक्खियाँ क्यों हो रही है, तो इसका कारण जानते हैं।
घर के ज्यादा मक्खियाँ होने के कारण
वैसे तो मक्खियाँ हर जगह पाई जाती है पर कई बार घर में इनकी संख्या इतनी बड़ जाती है की घर में रहने पर अजीब सा महसूस होता है और यह इंसान को पूरी तरह से परेशान भी कर देती है।
मक्खियाँ और उनके अंडे
यदि आपके घर में कुछ ऐसे स्थान है जहाँ अक्सर मक्खियाँ अंडे दे देती है तो उस स्थान को अच्छे से साफ़ करें क्योंकि अक्सर ऐसे स्थान पर ही मक्खियाँ दोबारा अंडे देती है या फिर अन्य मक्खियाँ वही अंडा देना पसंद करती है।
कूड़े कचरे का होना
यदि आपके घर में खुले तौर पर किसी स्थान पर कूड़ा कचरा पड़ा रहता है तो मक्खियों के होने का खतरा बड़ जाता है क्योंकि गंदगी के कारण मक्खियाँ होने लगती है। कई बार खिड़की या दरवाजें के पास ही कचरा पड़ा रहता है जो मक्खियों के होने का कारण बनता है, जैसे ही दरवाजा या खिड़की खोली जाती है तो मक्खियाँ घर में प्रवेश कर लेती है। इसीलिए कचरे को हमेशा कूड़ेदान में ही डाले और खुले में न छोड़े, कचरे से अन्य कीड़े मकोड़े भी जन्म लेते है और मच्छर भी हो सकते है जो कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं।
फलों को खुलें में रखना
कई बार हम किचन में फल और सब्जियों को खुले में ही रख देते हैं जिस कारण मक्खियाँ आने लगती है और इनसे निकलने वाली महक के कारण मक्खियाँ की संख्या घर में बढ़ने लगती है। यह पहले तो किसी अशुद्ध पदार्थ पर बैठ जाती और फिर खाने कि चीजों पर आ कर बैठ जाती है जिससे बीमारी का खतरा और भी बड़ जाता है, इसके लिए फल आदि चीजो को ठक कर ही रखना चाहिए।
मक्खियाँ भगाने का तरीका
मिर्ची के पाउडर से बनें स्प्रे से मक्खियों को भगाया जा सकता है पर ध्यान रहें इसका उपयोग करते समय आँखों को बचा कर रखें और आँखों को न छुएँ, इसे बच्चो कि पहुच से दूर रखें। इस स्प्रे को बनाने के लिए एक चम्मच मिर्च पाउडर को पानी में मिलाएं और उसे ऐसे स्थान पर छिटके जहां मक्खियों के अंडे होते है और अधिकांश मक्खियाँ बैठी रहती है।
बाज़ार में कई ऐसे प्रोडक्ट मिलते हैं जो आसानी से मक्खियों को भगा सकते है पर यदि आप घर पर ही स्प्रे बनाना चाहते हैं तो आपको एक निम्बू लेना है व उसके रस को 2 चम्मच नमक के साथ मिला कर मिश्रण बनाना है, इसका उपयोग आप मक्खियों को भगाने में कर सकते हैं, इसे ऐसे स्थान पर छिडकना है जहाँ अक्सर मक्खियाँ बैठी रहती है।
अन्य लेख –