भारत के लोग तेल का इस्तेमाल काफी ज्यादा करते है और बहुत से लोगो को तला गला खाने की ऐसी आदत लग गयी है कि तेल के बिना वह खाने के बारे में सोच नही सकते हैं। तेल के सेवन को लेकर अमेरिका में एक नियम है कि वहां सरसों के तेल पर प्रतिबन्ध है कोई भी घर पर भी और होटल में भी सरसों के तेल का उपयोग नही कर सकता है।
भारतीय बचपन से ही सरसों के तेल इस्तेमाल करते है और यदि किन्ही कारणों से सरसों का तेल न मिले तो सोचो उन्हें कैसा लगेगा? ऐसा ही होता है उन भारतियों के साथ जो अमेरिका में रहते है और उन्हें सरसों के तेल की जरूरत होती है।
अमेरिका में तेल सरसों के तेल पर क्यों है बैन
अमेरिका में भी खाने के शौकीन लोग बहुत है पर वहां सरसों के तेल पर बैन है कोई भी इसका इस्तेमोल खाने में नही कर सकता है। इस तेल पर बैन लगाने का मुख्य कारण है कि इस तेल में इरुसिक एसिड पाया जाता है जो इंसानों की सेहत के लिए अच्छा नही है। इसीलिए अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इस पर बैन लगा दिया है और इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
एक रिसर्च से पता चला है कि यह तेल इंसानों को नुकसान पहुचा सकता है, यह रिसर्च अभी चूहों पर की गयी है पर इसके जो परिणाम आये है उससे यह सिद्ध हो गया है कि यह तेल इंसानों को भी नुकसान पहुचा सकता है जो उनकी सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
अमेरिका के अलावा UK में भी इस तेल पर बैन है पर यहाँ आपको मालिश करने और अन्य कामो के लिए यह तेल मिल जाएगा। पर खाने के लिए इसका इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है।