यह तो हम जानते ही है कि इन्टरनेट पर सबसे ज्यादा इंग्लिश का ही उपयोग होता है। जब भी हम किसी वेबसाइट का उपयोग करते है तो वह हमे इंग्लिश में मिलती है, ऐसा नही है कि हिंदी में कोई वेबसाइट नही है बहुत सी वेब साईट हिंदी में भी है पर इनकी संख्या इंग्लिश की तुलना में काफी कम है।
गैर सरकारी संगठन डब्ल्यूथ्रीटेक्स के द्वारा एक डाटा शेयर किया गया है जिसमे यह जानकारी दी गयी है कि किस भाषा का इन्टरनेट पर कितना उपयोग होता है।
इन्टरनेट पर किस भाषा का कितना इस्तेमाल
यदि इन्टरनेट पर सबसे ज्यादा इंग्लिश का उपयोग होता है तो इसका कारण है कि इंग्लिश भाषी लोग इन्टरनेट का ज्यादा उपयोग करते है और उसे इन्टरनेट पर इस्तेमाल होने वाली मुख्य कंपनिया इंग्लिश भाषी देश कि ही है। साथ ही इंग्लिश इंटरनेशनल भाषा है भी ह जो लगभग हर देश में समझी जाती है इसीलिए इसका उपयोग करना बेहतर परिणाम देता है।
पुरी दुनिया में 1.46 अरब लोग इंग्लिश बोलते है साथ ही प्राप्त डाटा के अनुसार 51.2 प्रतिशत वेबसाइट इंग्लिश में ही है। यदि उन लोगो की बात कि जाएँ जो मूल रूप से इंग्लिश भाषी है तो उनकी संख्या केवल 38 करोड़ ही है।
अब हम बात करने वाले इन्टरनेट पर इस्तेमाल होने वाली दुसरी बड़ी भाषा कि जो है स्पैनिश भाषा। स्पेनिश बोलने वालो की संख्या भी कम नही है यह 56 करोड़ के आस पास है। पर फिर भी इन्टरनेट पर केवल 5.6 फीसदी वेबसाइट ही इस भाषा में उपलब्ध है।
इन्टरनेट पर तीसरी भाषा है मैंडरिन जो चीन में बोली जाती है जो दुनिया की दुसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और इसे 1.14 करोड़ लोगो के द्वारा बोला जाता है। मूल रूप से इसके मूल भाषी लोग 94 करोड़ से भी ज्यादा है और पर इन्टरनेट पर केवल 2 pप्रतिशत लोग ही वेबसाइट ही इस भाषा में है।
हिंदी में भी 2 प्रतिशत से कम वेबसाइट उपलब्ध है, पर हिंदी बोलने वालो की संख्या 61 करोड़ से ज्यादा है। भारत के अलावा किसी अन्य देश में हिंदी को इनता महत्व नही मिला है पर वहन भी हिंदी भाषी लोग रहते है जो इन्टरनेट पर हिंदी भाषा का उपयोग करते है पर यह आंकडा न के बराबर है।
अन्य लेख –