चीन में एक महिला अपने मित्र के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गयी, और खाना आर्डर करने के बाद जब उसनें अपने दोस्त के साथ फोटो ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उसे 10 लाख का बिल थमा दिया गया।
आज के समय में अधिकांश जगह डिजिटल सर्विस दी जाती है ताकि समय की बचत हो सकें। कोविड के आने के बाद बहुत से रेस्टोरेंट्स में डिजिटल रूप से आर्डर देने की सुविधा दी जाने लगी, इसमें आपको अपनी टेबल पर रखें QR Code को स्कैन करना है जिसके बाद एक वेबसाइट ओपन होगी और आप वही से अपना आर्डर दे सकते हैं। पर चाइना में एक महिला को इस सर्विस की वजह से 10 लाख का बिल भरना पड़ सकता था।
10 लाख के बिल का यह है कारण
वांग नाम की महिला जब अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में पहुचीं तो उसने टेबल पर रखें QR कोड के माध्यम से अपना आर्डर दिया तथा आर्डर आने के बाद उसने अपने साथी के साथ फोटो ली और तुरंत ही उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। महिला को ध्यान नहीं था कि उसके इस फोटो में वह QR कोड भी था, जब लोगों को यह फोटो सोशल मीडिया पर मिला तो उन्होंने मजे लेने के लिए उस फोटो को सेव कर लिए और QR कोड को स्कैन कर 10 लाख से अधिक का आर्डर कर दिया।
रेस्टोरेंट वालो को जब इतने भारी आर्डर के बारें में पता चला तो वह कन्फर्म करने के लिए टेबल पर पहुचे, और महिला से इस बारें में पूछा। यह सुन महिला हैरान रह गयी की उसने तो इतना कुछ आर्डर ही नहीं किया है, फिर उसे याद आया की उसने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है फोटो को देखने के बाद उसमे QR कोड दिखाई दिया और महिला ने फोटो को डिलीट किया। पर जब तक लोगों ने बत्तख के खून के 1,850 पोर्शन, स्क्विड के 2,580 पोर्शन और झींगा पेस्ट के 9,990 पोर्शन ऑर्डर कर दिए थे जिसका बिल 430,000-yuan (US$60,000- लगभग 10 लाख रुपये) था। रेस्टोरेंट वालो ने इतना बड़ा आर्डर देख कर उसे पहले कन्फर्म करना उचित समझा जिस कारण महिला को इतना बड़ा बिल नहीं भरना पड़ा। रेस्टोरेंट वालो ने महिला को दूसरी टेबल दी और उस QR code के सरे ऑर्डर्स को रद्द कर दिया।
अन्य खबर –