अजवाइन खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है, और इसका सेवन करने से आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं। अजवाइन हर किसी के घर में उपयोग किया जाता है, और यह आसानी से उपलब्ध होता है, बाज़ार में भी किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाता है।
अजवाइन में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, और आयरन पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद जरुरी हैं। इसलिए, अजवाइन का सेवन कई तरह से फायदेमंद होता है। अजवाइन का सेवन यदि रात को किया जाए, तो यह ज्यादा लाभकारी होता है। इसके लिए, रात को सोने से पहले गरम पानी के साथ अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। आइयें जानते हैं कि अजवाइन कैसे खाया जा सकता है।
अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, रात को सोने से पहले अजवाइन का पीना पाचन को मजबूत बनाता है। अजवाइन को पानी में 15 मीनट के लिए उबालें और फिर छान कर पीएं, इससे पाचन सम्बन्धित सभी समस्याएँ ख़त्म हो जाएंगी।
अजवाइन का पाउडर
अजवाइन का पाउडर भी बनाया जा सकता है तथा इसे भी गर्म पानी के साथ लेने से कई तरह के लाभ मिलते हैं, शरीर में पौषक तत्वों की पूर्ति होती है तथा कब्ज, गैस से रात में मिलती हैं। यदि घर में अजवाइन का पाउडर नहीं है, तो बाजार से भी इसे खरीदा जा सकता है, यह किसी भी किराना की दुकान पर मिल जाएगा।
चबा कर अजवाइन खाना
अजवाइन को साबुत भी खाया जा सकता है, बस रात को थोड़ी सी अजवाइन लेनी है और उसे चबाकर खाना है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होगा और पेट सम्बन्धित किसी भी तरह की कोई समस्या नही होगी।
रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे
रात को सोने से पहले अजवाइन खाना आपके शरीर के लिए इतना फायदेमंद है जितना की आपने सोचा भी नही होगा, इसमें इतने अधिक पौषक तत्व होते हैं की इसका सेवन सेहतमंद रहने में अत्यधित सहयोगी हो सकता है।
सर्दी जुकाम
सर्दी जुकाम एक आम समस्या है जो काफी परेशान कर सकती है, सर्दी जुकाम में अजवाइन का सेवन करने से इससे छुटकारा पाया जा सकता है, रात को गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करने से सर्दी जुकाम में राहत मिलती है।
अनिद्रा को करें दूर
अजवाइन में कुछ ऐसे गुण पाएं जाते है जो नींद की गुणवत्ता को सुधारते हैं, इसके लिए रात को सोने से पहले अजवाइन खाने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है और अच्छी नींद आती है, जो लोग अनिद्रा से परेशान है उनके लिए अजवाइन काफी लाभकारी होती है।
जोड़ो के दर्द को करें खत्म
जोड़ो का दर्द आज के समय में कम उम्र में ही होने लगता है इसका कारण यह है की शरीर को सही से पौषक तत्व नही मिल पाते है, यदि किसी को हमेशा जोड़ो में दर्द बना रहता है तो उसे अजवाइन का सेवन जरुर करना चाहिए इसे उसे काफी लाभ मिल सकता है।
पाचन को करें मजबूत
अजवाइन पाचन को इतना अधिक मजबूत कर देता है की कभी भी गैस, कब्ज, पेट दर्द जैसी समस्या नही होती है। बस आपको रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना है इससे आपका पाचन काफी मजबूत हो जाएगा।
यह भी पढ़िए :