आज हम जिस युग में रह रहे हैं यहाँ प्रतिदिन हम सेकड़ों उपकरणों का उपयोग करते हैं, जिससे कि हमारी जीविका आसान होती है और समय कि भी बचत होती है। एक उपकरण के अविष्कार के पीछे एक महान वैज्ञानिक का हाथ होता है जो अपनी बुद्धि और परिश्रम से दुनिया को कुछ ऐसा दे जाते हैं जिसका उपयोग हर कोई करता है और कही न कही यह मानवता के लिए वरदान शाबित होते हैं। यह अविष्कार इतिहास में इस तरह से दर्ज हो जाते हैं कि भविष्य में इनका उपयोग चाहे बन हो जाएँ या कम हो जाएं इन्हें भुलाया नहीं जाता है। आज हम कुछ ऐसे अविष्कारों के बारें में बात करने वाले हैं जिन्होने इस दुनिया को बदल कर रख दिया हैं, यह मानव सभ्यता में अपना स्थान बना चुके हैं और अपने आप में एक महान वस्तु बन कर उभरे हैं।
सबसे शानदार 10 आविष्कार
हमारे पास आज इतने सारे उपकरण है कि हम केवल चंद उपकरणों के inventor के बारें में जानते हैं, चाहे हम दिन में बार उसका उपयोग क्यों न करते हो। ऐसा ही एक उपकरण है हमारा मोबाइल । पहले मोबाइल फोन का आविष्कार मोटोरोला इंजीनियर मार्टिन कूपर ने 1973 में किया था और इसे DynaTAC 8000X के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा भी ऐसे अविष्कार है जिन्होंने हमें बहुत सी सुविधाएँ प्रदान कि है और आज भी कर रहे हैं। आइयें जानते हैं ऐसे खास अविष्कारों के बारे में और उनके आविष्कारको के नाम।
एटीएम ने बदली बैंकिंग कि दुनिया
एटीएम ने लोगों के बहुत से समय कि बचत कि है वर्ना घंटो बैंक कि लाइन में लग कर केश निकाला जाता था और इसमें इतना अधिक समय जा हो जाता था कि व्यक्ति दुसरे कामों को समय नहीं दे पाता था। पर आज हर क्षेत्र में एटीएम मशीन मिल जाती है जिसकी मदद से आसानी से केश निकाला जा सकता है। इस एटीएम मशीन का अविष्कार ब्रिटेन के रहने वाले जैम्स गुड फेलो ने किया था।
चॉकलेट पहुची आम लोगों तक
चॉकलेट एक ऐसी चीज हैं जो अब आसानी से मिल जाती है और लगभग हर दुकान पर आपको चॉकलेट मिल ही जाएगी। यह हर आकार में आती है और बहुत तरीको से इस्तेमाल कि जाती है अपर पहले के समय में यह केवल अमीरों के लिए ही थी फिर जॉसेफ फ्रे को. ने चॉकलेट को हॉर्ड फॉर्म में तब्दील किया और कोका बटर को पहली बार सॉलिड चॉकलेट में बदला जिससे कि यह आम लोगों तक भी पहुच सकी।
मॉर्डन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का नया युग आया
कंप्यूटर तो एक ऐसा अविष्कार हैं ही जिसमे दुनिया को पुरी तरह से बदल कर रख दिया है। पर मॉर्डन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के बिना कंप्यूटर कुछ भी नहीं है, मॉर्डन टेक्नॉलॉजी में जिस सी प्रोग्रामिंग और यूनिक्सी का उपयोग होता है उसका अविष्का्र डेनिस रिची ने किया था। इन्ह्ने एक नए युग कि शुरुआत कर दी थी और साथ ही इनके इस अविष्कार में अपडेट होती रही पर बेसिक आज भी इन्ही का उपयोग हो रहा है।
स्माइली ने मैसेज जगत में किया परिवर्तन
हम सभी स्माइली का उपयोग करते हैं, स्माइली के बिना ऑनलाइन चैट अधूरी है, इन स्माइली का अविष्कार स्कॉट फैलहैम ने किया था। यह एक प्रोफेसर थे जिन्होंने 1982 में पहली बार स्माइली का उपयोग किया था। वह अपने इस क्रिएटिव आविष्कार के कारण हमेशा से जाने जाते हैं और लोगों को इस तरह कि चीज प्रदान कि हैं जिसमे संदेश भेजने कि सुविधा को थोडा बदल सा दिया है।
एयर कंडीशनर ने गर्मी का किया अंत
एयर कंडीशनर जिसे हम शोर्ट में AC कहते हैं, इसका आविष्कार विलीस हैविलैंड ने किया था जो लगभग 1901 में हुआ था। AC का उपयोग दिन प्रतिदिन बड़ता जा रहा है, यह गर्मी से राहत दिलाती है और तपती धुप के बाद जब व्यक्ति AC कि ठंडक पाता है तो उसे अत्यधिक आनन्द कि अनुभूति है। AC का उपयोग घर से लेकर ऑफिस हर जगह होता है यहाँ तक ATM में AC लगाए जाते हैं।
इंटरनेट सबसे महत्वपूर्ण खोज
इंटरनेट को इस सदी का सबसे शानदार आविष्कार माना जाता है, इसने दुनिया को आपस में जोड़ने का काम किया है और जानकारी और डाटा को बड़ी ही आसान से एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुचाने में मदद कि है। इसका आविष्कार वैज्ञानिक लॉरेंस रॉबर्ट्स (Lawrence Roberts) को जाता है। इंटरनेट के बाद ही आधुनिक युग कि शुरुआत हुई है और शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीती हर क्षेत्र में इन्टरनेट सर्वोपरी बन कर उभरा है।
लाइट बल्ब ने किया दुनिया को जगमग
Thomas Edison ने बल्ब का आविष्कार किया था। इस दुनिया को रात अँधेरे से दूर किया और लोगों को रात में या अँधेरे में आसानी से प्रकाश कि जरूरत को पूरा किया। इसे पहले तापदीप्त लैम्प कहा जाता था। आज हर घर, गली, सड़क इस बल्ब कि रौशनी में है और रात में भी प्रकाशमाय जीवन व्यतीत करने में हम सफल रहे हैं।
एरोप्लेन से हुआ सफर आसान
राइट बंधुओं ने वर्ष 1903 में एक हवाई जहाज बनाया था पर समस्या यह थी कि इसे पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया जा सकता था। वर्ष 1906 में अल्बेर्टों सेंटोस डुमोंट ने दावा किया कि उसने पहला हवाई जहाज बनाया है। आज हजारों किलोमीटर कि दूरी आसानी से कुछ ही मिनट में कि जा सकती है, हवाई यात्रा ने यात्राओं को सुखद और आसान बनाया है और दुनिया में कम समय में घुमने के लोगों के सपने को भी पूरा किया है। हवाई जहाज कि मदद से किसी भी जरुरी चीज को कम समय में एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुचाया जा सकता है जिससे कि लोगों की जान तक बच सकती है।
टेलीफोन ने लोगों को आपस में जोड़ा
अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया था टेलीफोन के आविष्कार में अलेक्जेंडर ग्रह बेल ने टॉमस वॉटसन की सहायता ली और 2 जून, 1875 में को टेलीफोन का अविष्कार पूर्ण हुआ। आज हम टेलीफ़ोन से मोबाइल पर आ चुके हैं फिर भी यह एक महत्वपूर्ण उपकरण है जिसने दुनिया को बदल कर रख दिया।
घड़ी दे रही समय की जानकारी
घड़ी के बिना दिन बिताना मुश्किल है लेकिन आधुनिक घड़ी जॉस बर्गी ने अपने एक खगोलशास्त्री मित्र के लिए बनी थी पर पर कुछ लोगों का दावा है कि उनसे पहले जर्मनी के न्यूरमबर्ग शहर में पीटर हेनलेन ने ऐसी घड़ी बना ली थी जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते थे। घड़ी के द्वारा समय का पता लगता है और इसी के कारण हूँ दिन भर के काम कर पाते हैं इसीलिए इसे भी एक महत्वपूर्ण अविष्कार माना गया है।
अन्य –
अब से ऑनलाइन पेमेंट में लग सकता हैं 4 घंटे का समय! जानिए वजह