हिटलर को एक मशहूर तानाशाह के रूप में जाना जाता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध का मुख्य कारण भी माना जाता है। हिटलर बहुत ही क्रूर था और इसके नाम से ही लोग काप जाते थे, इसमें लोगों में ओतना अधिक खौफ भर दिया था कि इसके खिलाफ कोई भी कुछ नहीं बोल सकता है। इन सब के बावजूद भी हिटलर एक कट्टर राष्ट्रवादी था और यहूदियों को दुश्मन मानता था उसके राज में लाखों यहूदियों का कत्ल हुआ।
एडॉल्फ हिटलर का जन्म आस्ट्रिया के वॉन में हुआ था और इस दिन 20 अप्रैल को 1889 की तारीख थी। हिटलर नाज़ी पार्टी से जुदा और सत्ता में आ गया जिसके बाद यह 1933 से सन् 1945 तक जर्मनी का शासक रहा। हिटलर का कहना था कि जर्मन आर्य है और पुरी दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं इसीलिए उन्हें पुरी दुनिया पर राज करने का हक है। और उनके इसी रवैये ने दुनिया को द्वितीय विश्व युद्ध के लिए मजबूर कर दिया था। हिटलर एक तानाशाह था साथ ही एक बहादुर नेता भी था पर उसे भी बहुत सी छोटी छोटी चीजो से डर लगता था, आइयें जानते हैं हिटलर को किन चीजों से डर लगता था।
इन छोटी बातों से डरता था हिटलर
इतना बड़ा तानाशाह होने के बाद भी हिटलर बहुत सी चीजों से डरता था, हर किसी में किसी न किसी चीज़ का डर होता है और इस डर के कारण व्यक्ति बहुत सी बार कमजोर प्रतीत होता है।
बिल्ली से डरता था हिटलर
लाखों लोगों को मौत के घाट उतारने वाला हिटलर बिल्लियों से काफी डरता था। इतिहास में अपनी क्रूरता के लिए जाने जाने वाला हिटलर बिल्लियों से काफी डरता था और उनके करीब तक जाना पसंद नहीं करता था। ऐलुरोफोबिया नामक बीमारी से ग्रस्त लोग बिल्ली से डरते हैं या फिर उनका नाम सुनते ही घबरा जाते हैं।
ब्लेड से डरता था हिटलर
हिटलर कभी भी अपनी दाढ़ी, मुंछ दुसरो से नहीं बनाता था उसे हमेशा मौत का डर सताता था और वह खुद ही अपनी दाढ़ी बनाया करता था। उसे खौफ रहता था कि ब्लेड से उसका कट सकता है या फिर दाढ़ी बनाने वाला उसका दुश्मन हो सकता है और उसक एक झटके में मौत के घात उतार सकता है।
अँधेरे का डर
हिटलर अँधेरे में रहना पसंद नहीं करता था और वह सुबह 4 बजे सोया करता था, उसे सोते समय भी डर होता था कि कोई उसे मार सकता है इसके लिए सोने जाने से पहले वह अपने बिस्तर को चेक करवाता था।
बड़ी मूंछे नहीं रखता था हिटलर
हिटलर प्रथम विश्व युद्ध के समय सेनिक की भूमिका में था और उस समय गैस अटैक से बचने के लिए उन्होंने मास्क पहना था। मास्क उतारते समय वह उनकी मुछो में फंस गया और उन्हें काफी समस्या हुई जिस कारण वह छोटी मूंछे रखने लगे और यह भी एक स्टाइल बन गया जैसा कि हिटलर ने एक बार कहा था कि उनका यह स्टाइल जरुर कॉपी किया जाएगा।
अन्य लेख