यदि आप कम पैसों में विदेश घूमना चाहते हैं तो कुछ देश ऐसे हैं जहां पर हमारी मुद्रा यानिकी भारतीय रुपया काफी मजबूत है। इन देशों में आप विदेश घुमने का अंड काफी कम बजट में ले सकते हैं, यहाँ भारतीय रुपयें की कीमत काफी ज्यादा हैं जिस कारण आप को कम खर्च पर ही ज्यादा सुविधा और चीजें मिल सकती है। बहुत से लोगों का सपना होता है कि वह किसी स्पेशल मोमेंट पर विदेश जाएं या फिर अपने दोस्तों के साथ देश के बाहर की कोई ट्रिप पालन प्लान करें पर कई बार कम बजट के कारण ऐसा कर पाना मुश्किल लगता है। पर अब आप आसान से कुछ ही पैसो में विदेश घूम सकते हैं उन देशों के नाम आपको यहाँ नीचे मिल जाएँगे जहां भारत के पैसा महंगा है।
इन देशो में भारत का रुपया महंगा
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया एक ऐसी जगह है जो पूरी दुनिया में अपनी सुन्दरता के लिए जानी जाती है। इंडोनेशिया का इंडोनेशियाई रुपया भारत के रूपये के आगे काफी कमजोर है, इसलिए यहाँ घूमना आपको सस्ता पड़ता है और आप कम बजट में ही यहाँ की सुंदर प्राकृतिक सुन्दरता का आनन्द ले सकते हैं और यहाँ के जलवायु के लिए पहचाने जाने वाले इंडोनेशिया को घूम सकते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक रूपये की कीमत 185.84 इंडोनेशियाई रुपया हैं
वियतनाम
वियतनाम की मुद्रा भी भारत के रूपये के आगे काफी कमजोर है, भारत का एक रूपये वियतनाम के 291.15 वियतनामी डोंग के बराबर होता है। वियतनाम अपने समुद्री तटो के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ हर देश से लोग आते हैं सबसे अच्छी बात यह है कि भारत की मुद्रा यहाँ काफी मजबूत है जिस कारण हम भारतीयों को यहाँ घूमना महंगा नहीं लगता है।
कंबोडिया
कंबोडिया काफी सुंदर देश है यहाँ आपको समुद्री तटों से लेकर कई प्राकृतिक जगहें देखने के लिए मिल जाएगी। कंबोडिया का अंगकोर वाट मन्दिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और यह काफी बड़ा पर प्राचीन मन्दिर है। आपको बतादें कि भारत के एक रूपये की कीमत 49.08 कंबोडियाई रियाल के बराबर है।
श्रीलंका
श्रीलंका एक द्वीप है जो चारों और से समुदर से घीरा हुआ है जिस कारण इसे हिन्द महासागर का मोती भी कहते हैं। यहाँ की संस्कृति काफी आकर्षक है जिस कारण भी लोग यहाँ घूमना पसंद करते हैं। यहाँ के पहाड़ी इलाके, झरने और जलवायु भी विश्वभर में प्रसिद्ध है, तथा आप काफी कम खर्च पर यहाँ घूम सकते हैं। क्योंकि 3.90 श्री लंका रूपी 1 रुपयें के बराबर है।
नेपाल
नेपाल में कई पर्वत श्रृंखलाएं है यहाँ तक माउंट एवरेस्ट भी नेपाल ने ही स्थित है। नेपाल में कई धार्मिक स्थल भी है तथा भारत के लोग यहाँ बिना वीजा के भी जा सकते हैं साथ ही यहाँ की मुद्रा भारत के रूपये के मुकाबलें कमजोर है, हमारा 1 रुपया 1.60 नेपाली रुपये के बराबर होता है।
आइसलैंड
आइसलैंड में इतने अधिक प्राकृतिक स्थल है कि शायद सारी जगहों को घूमना एक व्यक्ति के लिए सम्भव न हो। यहाँ कई झरने मोजूद हैं जो लोगों को आकर्षित करते हैं साथ ही यहाँ का Golden Circle, Blue Lagoon, Blue Lagoon पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 1.65 Icelandic Króna हमारे एक रूपये के बराबर है, इसीलिए आइसलैंड की मुद्रा भारत के आगे कमजोर है।
अन्य लेख –