सही समय पर डिनर करने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं, इसलिए डॉक्टर्स हमेशा कहते हैं कि सोने के लगभग तीन घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति लेट डिनर करता है या फिर सोने से तुरंत पहले डिनर करता है, तो उसे भविष्य में कई बीमारियाँ हो सकती हैं।
What Time Should You Eat Dinner : कभी भी लेट डिनर नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पेट सम्बन्धित बीमारियाँ होती हैं, डायबिटीज और इनसोम्निया जैसी बीमारी भी हो सकती हैं। अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए शाम को 7 से 8 बजे के बीच खाना खा लेना चाहिए और 11 बजे तक सो जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस नियम का पालन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई तरह की गंभीर बिमारियों से बचा रहता है। पर आज के समय में कई लोग इस नियम का पालन नहीं करते हैं और न ही समय से खाना खाते हैं, जिसके बाद उन्हें कब्ज, अनिद्रा, डायबिटीज, आदि समस्याएँ होने लगती हैं।
सोने से 3 घंटे पहले डिनर कर लेना आपके पाचन को मजबूत रखता है और खाना सही से पच भी जाता है। यदि कोई व्यक्ति सीधे खाना खा कर सो जाता है, तो उसका शरीर खाने को सही से पचा नहीं पाता है, जिसके कारण उसे जरुरी पौषक तत्व नहीं मिलते हैं और पाचन भी कमजोर हो जाता है। लेट खाना खाने से कब्ज हो जाता है, क्योंकि लेट खाने से खाने की ब्लोटिंग हो जाती है और कब्ज का अनुभव होता है। कब्ज में मल त्यागने में दिक्कत आती है और सही से पेट साफ नहीं हो पाता है, तथा भूख में कमी कमजोरी आदि समस्याएँ होने लगती हैं।
डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो आज के समय में काफी लोगों को परेशान कर रही है, इस बीमारी के होने के कई कारण है पर आप को जानकर हैरानी होगी कि लेट खाना खाने से भी डायबिटीज हो सकता है। शरीर में इन्सुलिन एक अनियंत्रित होने से डायबिटीज हो जाता है और यदि व्यक्ति समय पर खाना नहीं खाता है तो शरीर में इन्सुलिन गडबडा जाता है और डायबिटीज का खतरा बड़ जाता है इसीलिए सोने से 2-3 घंटे पहले खाना जरुर खालें।
डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो आज के समय में काफी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीमारी के होने के कई कारण हैं, और आपको जानकर हैरानी होगी कि लेट खाना खाने से भी डायबिटीज हो सकता है। शरीर में इन्सुलिन के अनियंत्रित होने से डायबिटीज हो सकता है, और यदि व्यक्ति समय पर खाना नहीं खाता है, तो इससे शरीर में इन्सुलिन का स्तर अनियंत्रित हो सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सोने से 2-3 घंटे पहले खाना जरूरी है।
किस समय करें नाश्ता, लंच और डिनर
इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी सुबह का नाश्ता मिस नहीं करना चाहिए, वर्ना शरीर धीरे धीरे कमजोर होने लगता है और कई तरह की बीमारियाँ होने लगती हैं। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और उठते ही 45 मिनट के अंदर हेल्दी नाश्ता करें। नाश्ते का सही समय 7 से 8 के बीच का है। इसके बाद, लंच का समय 12 से 2 के बीच रखें, और ध्यान रखें कि नाश्ते और लंच के बीच कम से कम 4 घंटे होने चाहिए। डिनर का समय 6 से 8 के बीच रखें और 10 के बाद कभी भी ना खाएं, ताकि शरीर समय पर आराम से प्रक्रिया कर सके।
यह भी पढ़िए :