दुबई एक ऐसी जगह है जहां जाना बहुत से लोगों को पसंद होता है क्योंकि यहाँ आपको आपको लक्ज़री लाइफस्टाइल देखने को मिलती है। यहाँ बड़ी बड़ी बिल्डिंग, महंगी कारें, शानदार आलिशान होटल, बुर्ज खलीफा और भी बहुत कुछ है।
दुबई में बहुत से भारतीय काम करने के लिए भी जाते हैं क्यंकि यहाँ काम करने के लिए भी काफी अवसर मिल जाते हैं। दुबई एक शहर है जो यूएई में स्थित है जिसकी भारत से दूरी 2475 Km है। आज हम आपको दुबई से जुडी कुछ रोचक बातें बताने वाले जो शायद आपको इससे पहले बिलकुल भी पता नहीं होगी।
दुबई न देश है न राजधानी
दुबई इतना प्रसिद्ध है कि लोग इसे राजधानी या देश समझ लेते हैं, जिन लोगों को इस बारें में नहीं पता है उन्हें बता दें कि दुबई न देश है न ही किसी देश की राजधानी है, यह संयुक्त अर्ब अमीरात का एक शहर है। यह रेगिस्तान में बसा हुआ है जो अब काफी विकसित हो चुका है वरना पहले तो यहाँ केवल रेगिस्तान ही हुआ करता था।
दुबई के कुछ कानून
दुबई में घूमने के के लिए दूर देशों से भी कई लोग आते हैं पर यहाँ उन्हें कई कानूनों का पालन करना होता है। दुबई में कई ऐसी कानून है जो काफी कड़े है पर हर किसी को उनका पालन करना होता है चाहे वह दुबई का निवासी हो या पर्यटक।
दुबई में शराब को लेकर भी कड़े कानून है, दुबई में शराब पर प्रतिबन्ध तो नहीं है पर इसे खरीदने के लिए अनुमति लेना होती है, पर होटल, रेस्टोरेंट्स और बार में आसानी से शराब मिल जाती है जहाँ जा कर यात्री शराब पी सकते हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर भी दुबई में कड़े कानून है, यदि आप ऐसा करते हुए पकड़े गये तो सजा केवल जेल और जुर्माने तक सीमित नहीं है आपका लाइसेंस भी निलम्बित किया जा सकता है।
दुबई में महिलाओं को लेकर भी कुछ कानून है पर दुसरे इस्लामिक देशों की तरह यहाँ इतने कड़े कानून नहीं है, यह शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। पर यहाँ कोई भी महिला केवल अपने पति के साथ ही होटल के कमरे में रूक सकती है यदि किसी अन्य पुरुष के साथ रूकती है तो दोनों को कड़ी सजा का प्रावधान है।
दुबई में सफाई को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, यदि आप इधर उधर कचरा करते हुए या फिर थूकते हुए पायें गये तो आपको सजा भी हो सकती है या फिर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
दुबई में समलैंगिकता को लेकर भी कानून है और यदि कोई ऐसा कुछ करते हुए पाया जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है।
अन्य लेख