जब भी हम सड़क से गुजरते हैं तो हम कई बार सड़क के आप पास पेड़ लगे हुए देखते हैं, पर कर्र बार हमें ऐसी पेड़ देखने को मिलते हैं जिनके निचले हिस्से में सफेद रंग लगा हुआ होता है जो इंसानों के द्वारा लगाया जाता है यह प्राकृतिक नहीं होता है। पर क्या कारण है कि पेड़ों को सफेद रंग लगाया जाता है? आइयें जानते हैं कि आखिर पेड़ों को सफेद रंग क्यों लगाया जाता है।
पेड़ों पर क्यों लगाया जाता है सफेद रंग?
पेड़ों पर यह सफेद रंग इस लिए लगाया जाता है ताकि लोगों को पता चल सकें कि यह पेड़ सरकार के अधीन है और इसकी देखभाल वनविभाग के द्वारा की जाती है। यह रंग संकेत के रूप में काम करता है कि इस पेड़ पर सरकार का हक है और सरकार की अनुमति के बिना इस पेड़ से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है और इसे काटना गैर कानूनी है।
पेड़ों की संख्या में कमी न हो और प्राकृतिक संतुलन बना रहे इसलिए सड़कों के पास पेड़ लगाए जाते हैं साथ ही पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर लेते हैं और प्राणदायिनी ऑक्सीजन छोड़ते है जिससे की सड़क के आप पास इन्हें लगाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।
पेड़ों पर लगाने के लिए सफेद रंग को इस लिए चुना गया है क्योंकि रात के समय सड़क का किनारा आसानी से दिख जाता है जिससे की हादसे की सम्भावना कम हो जाती है। इसके अलावा कई बार जीव जन्तु, दीमक आदि पेड़ों को खराब कर देते हैं तो ऐसे में पेड़ों को बचाने में भी यह सफेद रंग काम आता है, क्योंकि यह सफेद रंग दीमक लगने से भी रोकता है।
अन्य लेख