दुनिया में अद्भुत चीज़े हैं और कुछ तो ऐसी भी है इन्हें द्केहने के बाद भी यकीन नहीं होता है कि ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा ही एक पत्थर म्यांमार में स्थित है जिसे गोल्डन रॉक के नाम से जाना जाता है। इसकी खास बात यह है कि यह पत्थर बिलकुल मुहाने पर है फिर भी हजारो से सालों से ऐसा ही टिका हुआ है और इस पर किसी तरह के आंधी तूफ़ान का असर नहीं होता है।
कहाँ हैं यह पत्थर
म्यांमार ने एक ऐसा पत्थर है जो काफी प्रसिद्द है जो म्यान्मार में सोम राज्य बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है और इसे गोल्डन रॉक भी कहा जाता है। इस पत्थर की खासबात यह है कि यह पत्थर आकार में काफी बड़ा है और एक चोटी पर बना किसी सहारे के के सालों से टिका हुआ है, इसे देखने पर ऐसा लगता है कि यह पत्थर कुछ ही देर में नीचे गिर सकता है पर यह धार्मिक महत्व रखने वाला यह पत्थर सालो से ऐसा का ऐसा ही हैं यह पत्थर काफी पवित्र माना जता है और यह बुद्धिस्ट लोगों का एक धार्मिक स्थल भी है। इस पत्थर को क्यौकटियो पगोडा भी कहा जाता है।
असल में सोने का नहीं है यह पत्थर
यह पत्थर सोने का नहीं है पर भक्तो के द्वारा लायी गयी सोने की पत्तियों के कारण यह सोएं का दिखाई देता है, भक्त दूर दूर से आकर यहाँ सोएं के रंग की पत्तियां चिपकाते है जिस कारण इसे गोल्डन रॉक कहा जाने लगा है। यह उनकी श्रृद्धा का हिस्सा है इस लिए इस पर पत्तियां चिपकाई जाती हैं।
यह पत्थर स्मुदे से लगभग 1100 मीटर ऊंचाई पर स्थित है और गुरुत्वाकर्षण के कारण भी नीचे नहीं गिर रहा है क्योकि लोगों का मानना है कि यह पवित्र पत्थर भगवान बुद्ध के बालों पर टिका हुआ है। पुरानी मान्यता हैं कि 11वीं सदी में एक बौद्ध भिक्षु ने भगवान बुद्ध के बालों के सहारे इस पत्थर को इस तरह के ढलान पर टिका कर रख दिया था। माना जाता है कि जो व्यक्ति साल में तीन बार इस पत्थर के दर्शन करता हैं उसकी सारी समस्याएँ दूर हो जाती है।
महिलाओं का जाना है प्रतिबंधित
इस पवित्र पत्थर के समीप कोई भी महिला नहीं जा सकती है क्योंकि कहा जाता है कि इस पत्थर को केवल कोई महिला ही हिला सकती है। इसलिए महिलाओं का इस पत्थर के पास जाना प्रतिबंधित है और यहाँ सुरक्षाकर्मी भी लगाए गये हैं ताकि कोई भी महिला इस पत्थर के समीप न जा सकें।
जरुर पढ़े –