पूरी दुनिया में कई लक्ज़री होटल्स है, जिनका किराया भी काफी ज्यादा है और यह काफी अच्छी सर्विस के लिए जानी जाती है। भारत में भी कई महंगे होटल है और इन महंगे होटल में आलिशान रूम बने हुए हैं।
आज हम आपको ऐसे रूम के बारें में बताने जा रहे हैं जो भारत का सबसे महंगा होटल रूम है। यह रूम जयपुर के रामबाग पैलेस के होटल में बना हुआ है जिसे भारत का सबसे महंगा होटल रूम कहा जाता है। आइये जानते हैं कि इस होटल के रूम का किराया कितना है?
भारत का सबसे महंगा होटल का रूम
भारत के राजस्थान के जयपुर में यह होटल स्थित है, और पुराने समय से ही राजस्थान अपने अलग अंदाज के लिए पुरे भारत में जाना जाता है। यहाँ आपको कई तरह के शाही अंदाज देखने को मिल जाते हैं, यह राज्य पर्यटन के लिए काफी जाना जाता है और यहाँ घुमने के लिए काफी जगहे हैं, जिसमे प्राचीन किले, प्राकृतिक सौंदर्य, नदी, पहाड़, बड़े बड़े रेगिस्तान आदि शामिल है। पर राजस्थान में एक होटल है जिसके रूम का किराया काफी ज्यादा है, इस रूम के एक दिन का किराया 10 लाख रूपये हैं। यह आम किसी भी रूम से काफी अधिक है, मात्र एक दिन के लिए आपको 10 लाख रूपये देने होते हैं।
कई होटल में एक दिन का किराया इतना नहीं होता है जितना इस होटल के इस रूम का है, इस कमरे में ऐसा क्या खास है कि इसका किराया इतना अधिक है?
क्या खास है इस होटल में
इस कमरे को सुख निवास के नाम से जाना जाता है और यह राजस्थान के जयपुर के रामबाग पैलेस का कमरा है। यह अभी तक का भारत का सबसे महंगा रूम है, इसकी जानकारी इन्टरनेट पर भी डाली हुई है और अभी तक इससे महंगा कोई भी रूम नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर में कई होटल्स है जो काफी महंगी है पर यह रामबाग पैलेस ही सबसे महंगा है। उदयपुर में बहुत से महंगे होटल हो सकते हैं पर इससे महंगा कोई नहीं है।
अन्य लेख –