धरती पर कई तरह की चिड़ियाँ पाई जाती है, कुछ का आकार छोटा होता है और कुछ का बड़ा साथ ही कुछ दिखने में काफी सुंदर होती है और कुछ काफी खतरनाक जो शिकार का दर्दनाक हाल कर देती है। ऐसी ही एक चिड़ियाँ के बारे में आज हम बात करने वाले हैं जिसे कसाई चिड़ियाँ कहा जाता है। यदि अपने इस तरह की किसी चिड़ियाँ के बारे में नहीं सूना है तो आपको आज इस तरह की खूंखार चिड़िया के बारें में पढ़ने के लिए मिल जाएगा।
पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियाँ होती है, जिन्हें हम आसानी से आसमान में उड़ते हुए देख सकते हैं, जो चिड़ियाँ रंगीन होती है और हमें किसी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुचाती है वह हमें काफी पसंद आती है और बहुत ही प्यारी लगती है। पर एक चिड़िया ऐसी है जो दिखती तो साधारण है पर उसे कसाई चिड़िया कहा जाता है, क्योंकि यह अपने शिकार का बुरा हाल कर देती है और बेरहमी से उसे मारती है।
बहुत खतरनाक है यह कसाई चिड़िया
इस चिड़ियाँ को आम भाषा में कसाई चिड़ियाँ कहते हैं पर इसका वास्तविक नाम लहटोरा या श्राइक है, और इसकी हरकतों की वजह से इसे कसाई पक्षी कहते हैं। यह अपने शिकार को बेरहमी से मरती है, सबसे पहले यह शिकार को गर्दन पर तेजी से चोंच से मारती है और फिर अपनेे सिर को तेजी से घुमाकर उसे काफी ज्यादा घायल कर देती है। अब यह शिकार को ले जाकर पेड़ की टहनियों पर जा कर लटका देती है और फिर कुछ दिनों बाद उस शिकार को खाती है। यह आम तौर पर चूहों, छिपकलियों, कीड़ो का शिकार करती है और कई बार तो छोटे पक्षियों को भी मार कर खा जाती है।
यह श्राइक पक्षी अपनी चोंच का इस्तेमाल करता है और अपनी झुकी हुई चोंच से शिकार करता है, इसका आकार 16 से 25 cm तक हो सकता है और इसका रंग काला, सफ़ेग और ब्राउन होता है, इसकी कई प्रजातियाँ होती है जिनमे लाल और भूरे रंग की चिड़ियाँ भी पायी जाती है। इनकी हर प्रजाति छोटे जीवो का शिकार करती है।
अन्य लेख –