लक्षद्वीप और मालदीव चर्चाओं में बने हुए हैं जिसका मुख्य कारण है मोदी जी के द्वारा लक्षद्वीप पर फोटो खीचवाना और उस जगह की तारीफ़ करना। इसके बाद लोगों ने लक्षद्वीप को मालदीव से बेहतर माना है और मालदीव की टिकट कैंसल कर लक्षद्वीप जा रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि लक्षद्वीप क्राइम के मामले में कैसा है? क्या यहाँ बहुत अधिक क्राइम होता है या फिर बहुत कम आइयें जानते हैं इस बारें में।
लक्षद्वीप में क्राइम रेट
लक्षद्वीप पर काफी कम अपराध होते हैं और यहाँ बड़े अपराध केवल कुछ ही बार हुए है, यहाँ का क्राइम रेट काफी कम है और अभी तक के इतिहास में केवल 3 मर्डर ही हुए है। यह जानकारी लक्षद्वीप की आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से प्राप्त हुई है।
यहाँ बड़े अपराध काफी कम होते हैं पर कई बार चोरी मारपीट जैसी घटनाएँ हो जाती है, जिसके लिए यहाँ पुलिस प्रशासन मोजूद है। पर मर्डर जैसे मामलो में लक्षद्वीप काफी सुरक्षित है क्योंकि अभी तक यहाँ केवल 3 मर्डर ही हुए है। जिन मेसे एक मर्डर का केस Androth में और एक Kalpeni में हुआ था।
किस साल में कितने केस दर्ज
यहाँ हर साल केवल कुछ सौ केस ही दर्ज होते हैं, प्राप्त आकड़ों के अनुसार 2018 में 77, 2019 में 182, 2020 में 147 और 2021 में 128 केस दर्ज हुए है जो काफी कम है। लक्षद्वीप पर कुल 9 पुलिस स्टेशन है जहाँ एसएचओ, एएसआई, एसआई, सीआई और हैड कांस्टेबल सभी है पर अन्य केंद्रशासित प्रदेशो से यहाँ काफी कम पुलिस है जो सुरक्षा बनें रखती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ ओर पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा रही है आगे चल कर यहाँ का पर्यटन और भी बढ़ने वाला है। इसके लिए बड़े बड़े बिज़नस मेन भी यहाँ इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं।
अन्य लेख