मालदीव अभी चर्चाओं में बना हुआ है और लोगों ने इसका Boycott भी करना शुरू कर दिया है। मालदीव के कुछ नेताओ ने भारत देश और प्रधानमंत्री मोदी पर कुछ टिप्पणियाँ की थी जिसके बाद भारत में मालदीव को लेकर बॉयकोट शुरू हो गया था। इसके बाद कई लोगों ने मालदीव जाने का प्लेन कैंसल कर दिया था।
आगे भी बहुत ही कम लोग मालदीव जाने की योजना बनाएंगे जिसके बाद इसका असर मालदीव की अर्थव्यवस्था पर भी दिखेगा क्योंकि पर्यटक मालदीव को छोड़ कर लक्षद्वीप को चुन रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मालदीव काफी समय से भारतीयों का पसंदीदा स्थान रहा है पर वास्तव में यह वह जगह नहीं है जहा सबसे ज्यादा भारतीय जाते हैं।
भारतीय किस देश में जाते हैं सबसे ज्यादा घूमने
घूमने की बात आती है तो लोगों में एक उत्साह आ जाता हैं क्योंकि लोगों को घूमना काफी पसंद है। भारतीयों की घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगह है दुबई। जी हाँ भारतियों को मालदीव, पेरिस से भी ज्यादा दुबई जाना पसंद है।
2023 में काफी भारतियों ने दुबई को घूमने के लिए चुना था और इस साल की सबसे पसंदीदा जगह बन कर उभरा हैं। दुबई में घूमने के लिए काफी जगहे है जैसे बीच, इमारते, रेस्तरां, कसीनों और यहाँ सुंदर सुंदर कार साथ ही स्टाइलिश लाइफ स्टाइल देखने को मिलती है।
दुबई के बाद दुसरे नंबर भारतियों की पसंद है थाईलैंड का बैंकॉक। दिल्ली से बैंकॉक जाने में चार घंटे का समय लगता है यदि हवाई यात्रा की जाएँ तो। थाईलैंड में बहुत सी घूमने की जगह है जिसमे सुंदर सुंदर बीच, बड़े बुद्ध मंदिर शामिल है। थाईलैंड के बैंकॉक में घूमना लोगों को ज्यादा पसंद आता है क्योंकि यहाँ इमारतें, नाइट क्लब, चहल पहल वाले बाजार है।
पेरिस है दुनिया का सबसे ज्यादा घूमने के लिए पसंद किया जाने वाला शहर
पेरिस में एफिल टॉवर सबसे ज्यादा प्रसिद्द है पर इसके अलावा यहाँ के संग्रहालय , पार्क , गार्डेन, गिरिजाघर, यहाँ की सुन्दर इमारते, बाज़ार, नदियाँ, पहाड़, यहाँ का आर्क ऑफ ट्रायम्फ, डिजनीलैंड भी इसको खास बनाते हैं। इसीलिए दुनिया में हर साल सबसे ज्यादा पर्यटक यही जाते हैं।
अन्य लेख